फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim: Indian Army and BRO complete Zema Chu Bailey Bridge connecting Lachen, smooth restoration started

Sikkim: भारतीय सेना और बीआरओ ने लाचेन को जोड़ने वाले जीमा चू बेली ब्रिज को किया पूरा, निर्बाध बहाली शुरू

Wed, 29 Nov 2023 02:43 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, गंगटोक/गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गंगटोक/गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 29 Nov 2023 02:43 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि ज़ीमा चू पर 100 फीट बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। चौबीसों घंटे काम करते हुए, बीआरओ ने शुरुआत में पुल के ढांचागत का कार्य किया। इसके बाद त्रिशक्ति सैपर्स ने पुल का निर्माण किया, जिसमें करीब तीन दिन लगे...

विज्ञापन
Sikkim: Indian Army and BRO complete Zema Chu Bailey Bridge connecting Lachen, smooth restoration started
ज़ीमा चू ब्रिज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्रिशक्ति कोर भारतीय सेना के जवानों ने बीआरओ की सहायता से ज़ीमा में ज़ीमा चू पर महत्वपूर्ण बेली ब्रिज का काम पूरा कर लिया है। इसके साथ ही लाचेन को उत्तरी हिस्से से जोड़ दिया है। तीन अक्तूबर की रात को आई भीषण बाढ़ के बाद यह हिस्सा कट गया था। यह पुल अब लाचेन के महत्वपूर्ण शहर में वाहनों की निर्बाध आवाजाही और राहत सामग्री के प्रावधान को फिर से स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

विज्ञापन

गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि ज़ीमा चू पर 100 फीट बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। चौबीसों घंटे काम करते हुए, बीआरओ ने शुरुआत में पुल के ढांचागत का कार्य किया। इसके बाद त्रिशक्ति सैपर्स ने पुल का निर्माण किया, जिसमें करीब तीन दिन लगे।

विज्ञापन

इस ब्रिजिंग ऑपरेशन के लिए त्रिशक्ति कोर और बीआरओ के इंजीनियर सैनिकों के साथ-साथ कई भारी अर्थ मूविंग प्लांट्स को नियोजित किया गया था। भारतीय सेना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और हमेशा देश के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed