फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim Floods MoS Home Ajay Mishra Mangan Visit CM Himanta Tribute Mitul Kalita

Sikkim Floods: गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा जायजा लेने पहुंचे, असम के जवान की मौत पर CM हिमंत की श्रद्धांजलि

Sun, 08 Oct 2023 03:00 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिक्किम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिक्किम Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 08 Oct 2023 03:00 PM IST
सार

सिक्किम में बाढ़ के बाद गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी आज प्रभावित लोगों से मिले। उनसे परेशानी जानने के बाद मिश्रा ने केंद्र से मदद का पूरा भरोसा दिलाया। बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले असम निवासी भारतीय सेना के जवान को सीएम हिमंत ने श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Sikkim Floods MoS Home Ajay Mishra Mangan Visit CM Himanta Tribute Mitul Kalita
Assam Jawan Mitul Kalita CM Himanta - फोटो : social media

विस्तार

सिक्किम में बाढ़ के कारण बड़ी आबादी प्रभावित हुई है। सेना के जवानों समेत कई नागरिकों की मौत हो चुकी है। हालात की गंभीरता के मद्देनजर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी आज हालात का जायजा लेने सिक्किम के मानगन पहुंचे। सिक्किम में बाढ़ प्रभावित लोगों को रिलीफ कैंप में रखा गया है। गृह राज्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित महिलाओं और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी परेशानी जानने के बाद केंद्र सरकार की तरफ से मदद का पूरा भरोसा दिलाया। इसी बीच बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले असम निवासी भारतीय सेना के जवान को सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की तरफ से पूरी मदद का आश्वासन
बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद सिक्किम के मानगन में मीडिया से बात करते हुए गृह राज्यमंत्री ने कहा, "यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है। वास्तव में बाढ़ का संकट बड़ा है, बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, लोग लापता हैं, और कई लोग हताहत भी हुए हैं।" उन्होंने कहा कि सिक्किम के कई इलाकों में सड़क संपर्क टूटने के कारण भी भारी नुकसान हुआ है। गृह राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह ने छह मंत्रालयों की टीम बनाई
गृह राज्यमंत्री के अनुसार, पीएम मोदी ने सिक्किम के सीएम से बात कर हालात सामान्य बनाने के प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा, सरकार की तरफ से तैनात किए गए राहत और बचाव कर्मी के साथ-साथ सुरक्षाबल लगातार लापता लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने कृषि, सड़क और परिवहन, ऊर्जा, जल, वित्त सहित छह मंत्रालयों की एक टीम बनाई है। गृह मंत्रालय इसका नेतृत्व कर रहा है। इस टीम का मकसद सिक्किम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात की समीक्षा करना और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान की समीक्षा के बाद दोबारा इनका निर्माण करने के प्रयास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

असम के सैनिक की मौत पर CM हिमंत ने जताया शोक
सिक्किम के हालात का जायजा लेने पहुंचे गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बयान से पहले असम के मुख्यमंत्री ने शोक संदेश जारी किया। सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में असम के लापता सैन्यकर्मी की मौत की पुष्टि के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिवंगत जवान को एक्स पोस्ट में श्रद्धांजलि दी। सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर एक पोस्ट में कहा, असम के लिए एक दुखद क्षति। सिक्किम में आई दुर्भाग्यपूर्ण बाढ़ में बक्सा जिले के भारतीय सेना ने मितुल कलिता जैसे बहादुर सैनिक को खो दिया।
 


सिक्किम की बाढ़ में अब तक नौ जवानों की मौत
गौरतलब है कि सिक्किम में बुधवार तड़के बादल फटने से आई बाढ़ में सेना के नौ जवानों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। असम के जवान मितुल कलिता अलीपुरद्वार में सेना के तकनीकी विभाग में कार्यरत थे। सरमा ने कहा, "दिवंगत आत्मा के लिए मेरी प्रार्थनाएं और दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति" भारतीय सेना को टैग करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने एक्स पोस्ट में शहीद जवान अमर रहे भी लिखा।

जान गंवाने वालों का आंकड़ा 33 हुआ; 105 लोग अब भी लापता
सिक्किम में तीस्ता नदी में आई अचानक बाढ़ के मलबे से नौ सैन्य कर्मियों सहित 33 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। 100 से ज्यादा लापता लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान अब भी जारी है। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) के मुताबिक, बुधवार तड़के बादल फटने से आई अचानक बाढ़ से 41,870 लोग प्रभावित हुए है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से अभी तक 2563 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इतना ही नहीं सिक्किम के ज्यादातर इलाकों का संपर्क दूसरे राज्यों से टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed