फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim: Chief of Army Staff visited Sikkim, congratulated the soldiers on Diwali

Diwali 2022: थल सेना प्रमुख ने सिक्किम में जवानों को दी दीवाली की बधाई, बंगाल में BSF ने BJB को दी शुभकामनाएं

Wed, 26 Oct 2022 01:41 AM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक
अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 26 Oct 2022 01:41 AM IST
सार

Sikkim: रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जनरल पांडे ने रविवार और सोमवार को उत्तरी बंगाल और सिक्किम के सीमावर्ती इलाकों में सैन्य स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने दीपावली के मौके पर सभी जवानों को शुभकामनाएं दीं और सिक्किम की उत्तरी सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की...

विज्ञापन
Sikkim: Chief of Army Staff visited Sikkim, congratulated the soldiers on Diwali
Army Chief Gen Manoj Pande - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सिक्किम में उत्तरी सीमाओं पर अग्रिम क्षेत्रों का का दौरा किया और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की तथा जवानों को दीपावली की बधाई दी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जनरल पांडे ने रविवार और सोमवार को उत्तरी बंगाल और सिक्किम के सीमावर्ती इलाकों में सैन्य स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने दीपावली के मौके पर सभी जवानों को शुभकामनाएं दीं और सिक्किम की उत्तरी सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

विज्ञापन

थल सेना प्रमुख ने सीमावर्ती क्षेत्रों में आधाभूत ढांचे की प्रगति की गति पर संतोष जताया। बयान में कहा गया है कि थल सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर.पी. कलिता और त्रिशक्ति कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल तरुण कुमार आइच भी उनके साथ थे। थल सेना प्रमुख ने सोमवार को कलिता और आइच के साथ उत्तरी व पूर्वी सिक्किम के अग्रिम इलाकों का दौरा किया। बयान के अनुसार सिक्किम सेक्टर में उत्तरी सीमाओं पर परिचालन स्थिति और तैयारियों की समीक्षा करते हुए थल सेना प्रमुख ने संतोष जताया और जवानों से सभी प्रकार की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। जनरल पांडे ने दीपावली पर जवानों को बधाई दी और उन्हें मिठाइयां दीं।

विज्ञापन

बीएसएफ ने बीजीबी के साथ मिठाई और शुभकामनाओं का किया आदान-प्रदान

Sikkim: Chief of Army Staff visited Sikkim, congratulated the soldiers on Diwali
BSF - फोटो : Amar Ujala

दक्षिण बंगाल सीमांत, बीएसएफ ने दीपावली के अवसर पर आईसीपी पेट्रापोल, महादिपुर और अन्य सीमा चौकियों पर दीपावली के अवसर पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। दोनों देशों की बॉर्डर गार्डिंग फोर्स में सौहार्दपूर्ण संबंध एवं सामंजस्य है। त्योहारों एवं राष्ट्रीय महत्व के खास मौकों पर दोनों देशों के सीमा रक्षक बलों के बीच सद्भावना के तौर पर शुभकामनाओं एवं मिठाइयों का आदान-प्रदान किया जाता है। दोनों देश अपने त्योहारों के अवसरों पर मिठाइयों का आदान-प्रदान कर सौहार्दता का रिश्ता कायम रखने के लिए इस परंपरा को सकुशल निभाते हुए आ रहे हैं। दीपावली के अवसर पर शुभकामनाओं के साथ–साथ सीमा सुरक्षा बल सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता और कड़ी चौकसी बरत रहा है।

बीएसएफ ने सीमा पर पकड़े गए पांच बांग्लादेशियों को बीजीबी को सौंपा

Sikkim: Chief of Army Staff visited Sikkim, congratulated the soldiers on Diwali
बीएसएफ ने सीमा पर पकड़े गए बांग्लादेशियों को बीजीबी को सौंपा। - फोटो : अमर उजाला

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उत्तर 24 परगना जिले के दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी मधुपुर, 68वीं वाहिनी के जवानों ने गैर कानूनी तरीके से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक बांग्लादेशी महिला ने बताया की वह अपनी माता के बेहतर इलाज के लिए अपने पूरे परिवार के साथ गैर कानूनी तरीके से बांग्लादेश से भारत आ रही थी। लेकिन सीमा पर बीएसएफ ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों को मानवीयता और सद्भावना के तौर पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया गया। 68वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। पकड़े गए लोगों के अपराध की गंभीरता को देखते हुए और दोनों देशों के बॉर्डर गार्डिंग फोर्स के आपसी सहयोग और सद्भवाना को बनाये रखने के लिए कुछ निर्दोष बांग्लादेशियों को सकुशल बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को सौंप दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed