{"_id":"5ceb7e01bdec2207237e35a4","slug":"sikkim-assembly-elections-2019-prem-singh-tamang-take-oath-as-chief-minister-of-sikkim","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम सिंह तमांग ने ली सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 24 साल बाद सत्ता में आई पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रेम सिंह तमांग ने ली सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 24 साल बाद सत्ता में आई पार्टी
Mon, 27 May 2019 11:37 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 27 May 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
प्रेम सिंह तमांग (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली । सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने उन्हें पलजोर स्टेडियम में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रेम सिंह को पी एस गोले के रूप में भी जाना जाता है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के साथ हुए विधानसभा चुनाव में एसकेएम ने 32 सदस्यीय सिक्किम विधानसभा में 17 सीटें जीती हैं। एसकेएम के पास स्पष्ट बहुमत है। जबकि विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने 15 सीटों पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
एसडीएफ पिछले 24 सालों से सत्ता में थी। पर इस बार हुए विधानसभा चुनाव में उसको 2013 में गठित एसकेएम ने हरा दिया। तमांग के शपथ समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग और एसडीएफ के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत नहीं की।
विज्ञापन
बता दें कि तमांग ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की तरह चुनाव नहीं लड़ा था जिसकी वजह से वो राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। स्टेडियम में मौजूद एसकेएम के हजारों समर्थकों ने नेपाली भाषा में शपथ ग्रहण करते समय 51 वर्षीय पार्टी प्रमुख का उत्साहवर्द्धन किया।