फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sidhu wrote a third letter to the Ministry of External Affairs,

नवजोत सिंह सिद्धू को पाक जाने की अनुमति मिली, केंद्र सरकार को लिखा था पत्र

Thu, 07 Nov 2019 06:27 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 07 Nov 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Sidhu wrote a third letter to the Ministry of External Affairs,
नवजोत सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में जाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी मिल गई है। इससे पहले उन्होंने विदेश मंत्री एस जसशंकर को पत्र लिखा था। 

विज्ञापन


इस पत्र में उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में जाने की अनुमति मांगी थी। इससे पहले सिद्धू दो पत्र लिख चुके हैं लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिला था। इस बात सिद्धू ने कहा था कि उन्हें साफ साफ बताया जाए कि सरकार चाहती क्या है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
सिद्धू ने कहा कि बार-बार याद दिलाने के बावजूद विदेश मंत्रालय से कोई जवाब नहीं मिला है। अभी तक यह कंफर्म नहीं है कि सरकार ने मुझे उद्घाटन समारोह के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति दी या नहीं। जवाब की देरी मेरे भविष्य के लिए बाधा है। अगर सरकार को संकोच है और वह मना करती है तो मैं कानून के अनुरूप काम करते हुए वहां नहीं जाऊंगा। अगर आपने मेरे तीसरे पत्र का जवाब नहीं दिया तो मैं अन्य सिख श्रद्धालुओं की तरह वैध वीजा पर पाकिस्तान जाऊंगा।

9 नवंबर को है उद्घाटन

वह इस समारोह में भाग लेने के लिए 9 नवंबर को सुबह साढ़े नौ बजे डेरा बाबा नानक की साइड बने कॉरिडोर से पाकिस्तान जाना चाहते हैं, ताकि वह साढ़े 11 बजे शुरू होने वाले उद्घाटन समारोह में पहुंच सकें।


बता दें कि 9 नवंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय जत्था गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए जा रहा है। इस जत्थे में सिद्धू का नाम शामिल नहीं है। जत्थे में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ कई गणमान्य शामिल होंगे।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed