फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddarmaiah set to break Devaraj Urs’ record as longest serving Karnataka CM

Karnataka: कल इतिहास बनाने जा रहे सिद्धारमैया, सबसे लंबे समय तक कर्नाटक सीएम रहने का बनाएंगे रिकॉर्ड

Mon, 05 Jan 2026 05:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 05 Jan 2026 05:00 PM IST
सार

Karnataka:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल इतिहास बनाएंगे। वह सबसे अधिक समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहने वाले देवराज उर्स का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सिद्धारमैया ने इस उपलब्धि का श्रेय जनता को दिया है।

विज्ञापन
Siddarmaiah set to break Devaraj Urs’ record as longest serving Karnataka CM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया कल यानी छह जनवरी को कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले डी देवराज उर्स का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। इसको लेकर सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय वह जनता के आशीर्वाद को देते हैं। सिद्धारमैया ने अपने और देवराज उर्स के बीच एक अहम अंतर बताया। उन्होंने कहा कि उर्स जहां शासक वर्ग से थे, वहीं वह सामाजिक रूप से पिछड़े समुदाय कुरुबा यानी चरवाहा समाज से आते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'गजनी को धार्मिक उन्मादी नहीं, केवल...', नेहरू और वामपंथी इतिहासकारों पर भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन


यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, जनता के आशीर्वाद से कल दिवंगत देवराज उर्स का कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड टूट जाएगा। गर्व की बात यह है कि मैं और उर्स दोनों मैसूर से हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैंने मंत्री बनने का भी नहीं सोचा था...'
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि वह यह रिकॉर्ड तोड़ेंगे, सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनना तो दूर मंत्री बनने की भी कभी कल्पना नहीं की थी। उन्होंने कहा, मैंने केवल इतना सोचा था कि तालुक बोर्ड का सदस्य बनने के बाद मैं विधायक बनूंगा। अब तक मैंने आठ चुनाव जीते हैं। मैंने दो लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव हारे हैं। अपने जीवन में मैंने तालुक चुनाव सहित कुल 13 चुनाव लड़े हैं। 

'मेरे और उर्स के बीच तुलना नहीं की जा सकती'
देवराज उर्स से तुलना पर सिद्धारमैया ने कहा, देवराज उर्स सामाजिक रूप से पिछड़े नहीं थे। वह अगड़े वर्ग यानी शासक वर्ग से थे। वह ऐसे समुदाय से थे जिसकी आबादी कम थी, लेकिन वह एक लोकप्रिय नेता थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके और उर्स के बीच कोई तुलना नहीं की जा सकती।


'जैसे विराट ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा...'
सिद्धारमैया ने कहा, उर्स का दौर आज के समय से अलग था। उर्स 1962 में लोगों से सीधे चंदा एकत्र कर चुनाव लड़ते थे और लोगों ने उन्हें पैसा और वोट दिए थे। अब समय बदल गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनका रिकॉर्ड भी कभी टूट सकता है, सिद्धारमैया ने कहा कि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही होते हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे क्रिकेट में विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, वैसे ही भविष्य में कोई उनका रिकॉर्ड भी तोड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Bengal: CM ममता ने सागर द्वीप के लिए 1670 करोड़ की लागत वाले पुल की नींव रखी; सियासत करने को लेकर BJP पर बरसीं

अब तक 16 बजट पेश कर चुके सिद्धारमैया
उन्होंने कहा, मैंने कभी यह नहीं कहा कि कोई मेरा रिकॉर्ड नहीं तोड़ेगा। कोई न कोई कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का या सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। सिद्धारमैया अब तक 16 बजट पेश कर चुके हैं। बजट की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मकर संक्रांति के बाद शुरू होंगी। 'साधना समावेश' यानी उपलब्धियों के जश्न को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा कुछ योजना बना रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं है और वह उनसे बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed