{"_id":"69c3df8a8bb4237209015a3c","slug":"siddaramaiah-karnataka-assembly-budget-debate-two-more-budgets-high-command-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी की लड़ाई: अभी मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं सिद्धारमैया! बोले- हाईकमान ने चाहा तो पेश करूंगा दो और बजट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुर्सी की लड़ाई: अभी मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं सिद्धारमैया! बोले- हाईकमान ने चाहा तो पेश करूंगा दो और बजट
Wed, 25 Mar 2026 06:46 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:46 PM IST
सार
कर्नाटक विधानसभा में सीएम सिद्धारमैया ने अपने भविष्य की राजनीति को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने इशारे-इशारे में कांग्रेस हाईकमान को अपनी इच्छा बता दी है। सिद्धारमैया ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान की इजाजत रही, तो मैं अभी दो और बजट पेश करूंगा।
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा में सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक की सियासत में इन दिनों बजट से ज्यादा चर्चा 'कुर्सी' और 'विश्वास' की हो रही है। बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ी बात कही है। साथ ही साथ, उन्होंने अंधविश्वास और परंपराओं को लेकर विपक्ष के तंज की धज्जियां उड़ा डाली है।
'अभी दो बजट और बाकी हैं'
विधानसभा के भीतर सिद्धारमैया आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए। दरअसल, सदन में विपक्ष के नेता आर अशोक ने डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच कथित 'कुर्सी की लड़ाई' को लेकर तंज कसा। इसके जवाब में सिद्धारमैया ने कहा, "अगर कांग्रेस हाईकमान की इजाजत रही, तो मैं अभी दो और बजट पेश करूंगा। हमारी सरकार 2028 में फिर से सत्ता में वापसी करेगी।"
मटन, मुहूर्त और राजनीति
बता दें कि सदन में एक वक्त ऐसा भी आया जब मुद्दा 'राहु काल' और 'शुभ मुहूर्त' पर आ गया। विपक्ष के नेता आर अशोक ने तंज कसते हुए कहा कि सीएम ने 6 मार्च को रात 1.15 बजे बजट पेश किया, जिससे वह 'राहु काल' से बच सकें। इस पर सिद्धारमैया ने जवाब दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं राहु काल, गुलिका काल या यमगंध काल जैसी चीजों में रत्ती भर भी विश्वास नहीं रखता। मैंने अतीत में इन्हीं अशुभ समयों में बजट पेश किए हैं। इस बार भी कुछ लोगों ने सलाह दी थी। लोकतांत्रिक नेता होने के नाते मैंने उनकी भावनाओं का सम्मान किया। सिद्धारमैया ने कहा कि उनका अपना तर्क यकीन और विज्ञान में है।
यह भी पढ़ें: पवन कल्याण की पत्नी ने बनाया इंस्टाग्राम अकाउंट, पहले ही दिन लाखों यूजर्स ने किया फॉलो; खास है पहली पोस्ट
मैंने शिवरात्रि के दिन मटन खाया- सिद्धारमैया
सिद्धारमैया ने कहा कि लोग त्योहारों पर मांसाहार नहीं करते, लेकिन मैंने शिवरात्रि के दिन मटन खाया। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मेरे लिए सभी दिन बराबर हैं। मैं उस भगवान में विश्वास करता हूं जो कण-कण में है, न कि सिर्फ मंदिरों की दीवारों में कैद है।
विपक्ष का पलटवार
विपक्ष के नेता अशोक ने कहा कि सीएम ने अपने डिप्टी को मंदिरों के चक्कर काटने पर मजबूर कर दिया है। हाल ही में डीके शिवकुमार असम के कामाख्या मंदिर से लौटे हैं। अशोक ने कहा कि अब सिद्धारमैया को भी अपनी कुर्सी बचाने के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना शुरू कर देना चाहिए।