{"_id":"69ede4dfda009e025b081751","slug":"siddaramaiah-and-i-will-abide-by-cong-high-command-decision-on-leadership-isssue-says-shivakumar-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Politics: 'सीएम और कांग्रेस हाईकमान का फैसला मानूंगा', नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर बोले शिवकुमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Politics: 'सीएम और कांग्रेस हाईकमान का फैसला मानूंगा', नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर बोले शिवकुमार
Sun, 26 Apr 2026 03:41 PM IST
Nirmal Kant
पीटीआई, बंगलूरू।
पीटीआई, बंगलूरू।
Published by: Nirmal Kant
Updated Sun, 26 Apr 2026 03:41 PM IST
सार
Karnataka Politics: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह राज्य में नेतृत्व परिवर्तन पर पार्टी के शीर्ष कमान का फैसला मानेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी के भीतर कोई समस्या नहीं है। दिल्ली से लौटने के बाद शिवकुमार ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच रविवार को उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस के शीर्ष कमान के किसी भी फैसले को मानेंगे।
दिल्ली से लौटने के बाद शिवकुमार ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें पार्टी नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि पार्टी सही समय पर सही फैसला लेगी।
चार मई के बाद राज्य का नेतृत्व बदलने की अटकलें
शिवकुमार का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पार्टी और सियासी हलकों में अटकलें हैं कि चार मई के बाद राज्य का नेतृत्व बदल सकता है और कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है। उसी दिन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजे भी सामने आएंगे। साथ ही कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
'समय आने पर पता चल जाएगा'
शिवकुमार से जब दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी शीर्ष कमान से बातचीत के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, मैं मीडिया के सामने राजनीतिक मुद्दों पर बात नहीं करूंगा। मैं पहले ही कह चुका हूं कि समय आने पर आपको पता चल जाएगा। इसलिए मैं अभी कुछ नहीं बताऊंगा।
ये भी पढ़ें: अन्ना हजारे की सख्त दलबदल विरोधी कानून की मांग, आप सांसदों के भाजपा में जाने पर बोले- जनता को सोचना होगा
कांग्रेस के भीतर समस्या नही: शिवकुमार
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के भीतर कोई समस्या नहीं है, जो पहले तय किया गया है, वही होगा। वरिष्ठ मंत्री सतीष जरखोली के बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा, ऐसी कोई बात नहीं है। शीर्ष कमान को करना है, वह सही समय पर करेगा। कोई समस्या नहीं है। हमें अपनी पार्टी पर भरोसा है। पार्टी को जो करना होगा, वो करेगी।
'शीर्ष कमान के फैसले को मानेंगे'
सरकार के तीन साल पूरे होने और नेतृत्व बदलने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर शिवकुमार ने कहा, मैंने इस मुद्दे पर कभी चर्चा नहीं की है। मुख्यमंत्री और मैंने, दोनों ने कहा है कि शीर्ष कमान जब और जो फैसला करेगा, हम उसे मानेंगे।
'मेरे जन्मदिन पर विज्ञापन न लगाए जाएं'
15 मई को अपने जन्मदिन पर 'अच्छी खबर' के सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। सत्तारूढ़ पार्टी के अंदर नेतृत्व को लेकर खींचतान की चर्चा तेज हो गई है। 20 नवंबर 2025 को सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा समय पूरा किया था।
शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 15 मई को उनके जन्मदिन पर फ्लेक्स-बैनर न लगाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, मैं सभी से कहना चाहता हूं कि मेरे जन्मदिन पर कोई फ्लेक्स या विज्ञापन न लगाए। अगर फ्लेक्स लगाए गए तो मैं अधिकारियों से उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाऊंगा, चाहे वे पार्टी कार्यकर्ता हों या समर्थक। उन्होंने कहा कि सड़कों पर ऐसे पोस्टर नहीं लगाए जाने चाहिए। यह उनकी निजी अपील है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने नगर निगम के आयुक्तों से नियम तोड़ने वालों पर मुकदमा दर्ज करने और भारी जुर्माना लगाने को कहा है।