Sibals Advice: संसद में गतिरोध खत्म करने का कपिल सिब्बल ने दिया फॉर्मूला, तीन अहम सुझाव दिए
सोमवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में भी विपक्ष विपक्ष विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा कर रहा है। इससे कामकाज बाधित हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस के पूर्व नेता और राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने संसद की कार्यवाही में बदलाव के लिए फॉर्मूला पेश किया है। उन्होंने संसद के दोनों सदनों में जारी गतिरोध को दूर करने के लिए प्रक्रिया में बदलाव के सुझाव दिए। इसमें सप्ताह में एक दिन किसी खास विषय पर चर्चा के लिए आरक्षित रखने की भी बात कही।
सोमवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में भी विपक्ष विपक्ष विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा कर रहा है। इससे कामकाज बाधित हो रहा है। विपक्ष दोनों सदनों में महंगाई पर चर्चा करने और दैनिक उपयोग की कुछ वस्तुओं पर जीएसटी लगाए जाने पर चर्चा की मांग पर अड़ा हुआ है। इस गतिरोध को खत्म करने के लिए सिब्बल ने गुरुवार को संसद की कार्यवाही के नियमों में बदलाव का सुझाव दिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिए सुझाव
- सप्ताह में एक दिन विपक्ष द्वारा तय विषय पर चर्चा के लिए आरक्षित हो।
- सरकार को इस दिन वीटो करने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।
- कोई भी कानून बिना चर्चा के पारित नहीं होना चाहिए। विपक्ष को इस पर चर्चा में सहयोग करना चाहिए।
Logjam in Parliament
— Kapil Sibal (@KapilSibal) July 21, 2022
For a start:
Alter rules of procedure:
1) One day of the week for any matter the opposition wishes to discuss
2) Government should have no right to veto on this
3) No legislation should be passed without discussion. On this opposition to cooperate