फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sibal slams Eknath Shinde said Backstabbers cannot carry forward Balasaheb's legacy

Kapil Sibal: सिब्बल का शिंदे पर निशाना, कहा- पीठ पर वार करने वाले बाला साहेब की विरासत को नहीं बढ़ा सकते आगे

Mon, 10 Apr 2023 11:00 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 10 Apr 2023 11:00 AM IST
सार

सिब्बल ने ट्वीट करते हुए कहा कि शिंदे अयोध्या में हैं। भगवान राम ने बलिदान, सच्चाई और ईमानदारी चुनी थी। इन्हीं विशेषताओं को बाला साहेब ने भी आत्मसात किया। 
 

विज्ञापन
Sibal slams Eknath Shinde said Backstabbers cannot carry forward Balasaheb's legacy
एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते कपिल सिब्बल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर उनके अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीठ में छुरा घोंपने वाले लोग बाला साहेब ठाकरे की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। 

विज्ञापन


बता दें, शिवसेना नेता शिंदे पिछले साल जून में मुख्यमंत्री बने हैं। उनके सीएम बनने के बाद यह पहला अयोध्या का दौरा है। इस दौरान उनके साथ हजारों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सिब्बल का ट्वीट
सिब्बल ने ट्वीट करते हुए कहा कि शिंदे अयोध्या में हैं। भगवान राम ने बलिदान, सच्चाई और ईमानदारी चुनी थी। इन्हीं विशेषताओं को बाला साहेब ने भी आत्मसात किया। उन्होंने शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि बाला साहेब की विरासत को साजिशकर्ता, अवसरवादी, पीठ में छुरा घोंपने वाले लोग कभी भी आगे नहीं बढ़ा सकते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे अयोध्या
गौरतलब है, महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना के दिग्गज नेता एकनाथ शिंदे इस समय रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या गए हुए हैं। रविवार को पार्टी विधायकों सांसदों कार्यकर्ताओं के साथ शिंदे ने रामलला के दर्शन किए। बाद में मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी में भी दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी थे। बताया जा रहा है कि अमरावती में एक भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण कराया जाएगा, जिसके लिए शिवसेना का जत्था हनुमानगढ़ी की मिट्टी को लेकर अमरावती जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Kapil Sibal: 'अदाणी मामले पर राहुल गांधी-शरद पवार के अलग-अलग विचार विपक्षी एकता में फूट का उदाहरण नहीं'

भाजपा और शिवसेना की विचारधारा एक 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अयोध्या में कहा कि उनकी पार्टी और भाजपा की विचारधारा एक ही है। वे अगले साल पूरे राज्य में भगवा झंडा फहराएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी की भूमिका स्पष्ट है। शिवसेना का भाजपा के साथ गठबंधन है। हमारी विचारधारा, जो हिंदुत्व है, वही है। हम अयोध्या से नई ऊर्जा के साथ अपने राज्य में जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। 2024 में शिवसेना और भाजपा का भगवा झंडा पूरे राज्य में फहराया जाएगा

बता दें, लोकसभा चुनाव के साथ-साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed