Hindi News
›
India News
›
Siang Project matter linked to national security Indian project get mired in crisis of trust many legal issues
{"_id":"6ae3df2d2a9b097ffa0631ea","slug":"siang-project-matter-linked-to-national-security-indian-project-get-mired-in-crisis-of-trust-many-legal-issues-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियांग परियोजना: राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है मामला, भरोसे के संकट में कैसे उलझा भारत का प्रोजेक्ट?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियांग परियोजना: राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है मामला, भरोसे के संकट में कैसे उलझा भारत का प्रोजेक्ट?
चीन के मेदोग बांध के प्रभावों को कम करने के लिए प्रस्तावित सियांग प्रोजेक्ट पर विवाद।
- फोटो : अमर उजाला
चीन की ब्रह्मपुत्र पर विशाल जलविद्युत परियोजना के जवाब में भारत की प्रस्तावित 11,200 मेगावाट वाली सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना गंभीर कानून-व्यवस्था के संकट में घिर गई है। हिंसा के बाद पूर्वी सियांग और उससे जुड़े इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय संगठनों को आशंका है कि परियोजना से उनके गांव, कृषि भूमि और पारंपरिक जीवन प्रभावित होगा। ऐसे में भारत की चुनौती चीन से जुड़ी चिंताओं का जवाब देने के लिए स्थानीय समुदायों का भरोसा हासिल करने की है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
स्थानीय संगठनों का दावा है कि इस मेगा प्रोजेक्ट के बनने से सियांग घाटी के दर्जनों गांव जलमग्न हो सकते हैं और हजारों लोग विस्थापित हो सकते हैं। हालांकि जानकारी के मुताबिक स्थानीय समुदायों के रुख में भी इस परियोजना को लेकर एकरुपता नहीं है। इसके बावजूद अविश्वास की खाई लगातार चौड़ी हो रही है। इस पूरे मामले की जड़ें तिब्बत में हैं, जहां चीन ब्रह्मपुत्र नदी के निचले भाग में लगभग 60,000 मेगावाट की विशाल परियोजना पर तेजी से काम कर रहा है। चीन ने इस पर जुलाई 2025 से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विदेशी फंडिंग की सुगबुगाहट
सीबीआई ने पर्यावरण कार्यकर्ता और सियांग इंडिजिनस फार्मर्स फोरम की कानूनी सलाहकार भानु टाटाक के खिलाफ विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन की जांच शुरू की है। सामरिक दृष्टि से संवेदनशील इस मामले में स्थानीय असंतोष के साथ-साथ सुनियोजित विदेशी फंडिंग की आशंकाएं भी हैं, जिनकी पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।