{"_id":"5a971b304f1c1bc65c8b5085","slug":"shubhikha-group-owner-r-subramanian-arrested-in-bank-fraud-case-of-790-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक धोखाधड़ी मामले में शुभिक्षा ग्रुप का मालिक गिरफ्तार, नहीं चुकाए बैंकों के 790 करोड़ रुपये ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बैंक धोखाधड़ी मामले में शुभिक्षा ग्रुप का मालिक गिरफ्तार, नहीं चुकाए बैंकों के 790 करोड़ रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक से धोखाधड़ी को लेकर शुभिक्षा ग्रुप के मालिक को गिरफ्तार किया है। रिटेल स्टोर चेन के मालिक पर 77 करोड़ के लोन घोटाले का आरोप है। पिछले साल आरोपी की 4.5 करोड़ की संपत्ति भी अटैच कर ली गई थी।
विज्ञापन
शुभिक्षा ट्रेडिंग सर्विसेज लिमिटेड के मालिक और प्रबंध निदेशक आर सुब्रह्मण्यम को प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उसे पूछताछ के लिए सात दिन के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया गया है। ईडी ने कहा है कि सुब्रह्मण्यम ने रिटेल चेन बनाने के नाम पर 77 करोड़ का टर्म लोन लिया और उस फंड को कहीं और लगा दिया।
विज्ञापन
पूरा लोन उसने बैंक ऑफ बड़ौदा से लिया और चुका नहीं रहा। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी ने शुभिक्षा के नाम पर बैंकों के कंसोर्टियम से 790 करोड़ रुपये ले लिए और चुकता नहीं किया।
विज्ञापन