भारतीय वायुसेना में एक सितंबर 2020 तक महिला अधिकारियों की संख्या 1,875 हो गई हैः रक्षा राज्य मंत्री
रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि भारतीय वायुसेना में महिला अधिकारियों की संख्या1,875 हो गई है। उन्होंने कहा कि इनमें से 10 महिला अधिकारी फाइटर पायलट हैं और 18 महिला अधिकारी नेविगेटर हैं।
The strength of women officers serving the Indian Air Force (IAF) as on 1st September, 2020 is 1,875. Of these, 10 women officers are Fighter Pilots and 18 women officers are Navigators: Minister of State for Defence Shripad Naik in a written reply to a question in Rajya Sabha
विज्ञापन
— ANI (@ANI) September 19, 2020
उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने महिला अधिकारियों को फाइटर पायलट के रूप में शामिल करने के लिए भारतीय वायुसेना से प्रस्ताव प्राप्त किया था। मंत्रालय के अनुमोदन के बाद भारतीय वायु सेना ने 2016 में फाइटर फ्लाइंग ब्रांच में महिला SSC अधिकारियों के प्रेरण के लिए एक योजना शुरू की, जिसके तहत अब तक 10 महिला फाइटर पायलटों की भर्ती की गई।