{"_id":"5a0aafda4f1c1b65548bd137","slug":"shri-shri-ravishankar-to-meet-rajnath-singh-before-ayodhya-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या जाने से पहले आज राजनाथ से होगी श्रीश्री की मुलाकात, अजमेर शरीफ के मुखिया भी रहेंगे साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अयोध्या जाने से पहले आज राजनाथ से होगी श्रीश्री की मुलाकात, अजमेर शरीफ के मुखिया भी रहेंगे साथ
संजय मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Nov 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
shri shri ravishankar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बातचीत के जरिए अयोध्या के राम मंदिर का हल निकालने की पहल कर रहे आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर आज मंगलवार शाम करीब 4 बजे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि श्रीश्री के साथ अजमेर शरीफ दरगाह के धार्मिक प्रमुख सैय्यद जैनुल अबेदीन भी रहेंगे।
विज्ञापन
राम मंदिर का हल निकालने 16 नवंबर को अयोध्या जा रहे श्रीश्री की गृह मंत्री से मुलाकात को अहम माना जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि श्रीश्री गृह मंत्री से मुलाकात कर राम मंदिर और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर उनसे चर्चा करेंगे। वैसे भाजपा पहले से ही इस बात की पक्षधर रही है कि राम मंदिर का समाधान बातचीत या कानूनी तरीके से होना चाहिए।
विज्ञापन
श्रीश्री ने सोमवार को ही ऐलान किया था कि वे 16 नवंबर को अयोध्या जाएंगे। इस दौरान लखनऊ जाकर वे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे। श्रीश्री पहले ही यह बात कह चुके हैं कि वे राम मंदिर मुद्दे का समाधान बातचीत से निकालने के लिए हर किसी से बात करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अब तक की बातचीत को सार्थक और सही दिशा में बताया है। इसके अलावा उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित करने के मामले में कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वे हुर्रियत से भी बातचीत को तैयार हैं।