{"_id":"651ca77f314b08d4f506d2b7","slug":"shri-krishna-janmasthan-idgah-dispute-hindu-side-demands-high-court-hearing-muslim-side-face-financial-crisis-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह विवाद: हिंदू पक्ष की हाईकोर्ट में सुनवाई की मांग, मुस्लिम पक्ष आर्थिक तंगी से परेशान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह विवाद: हिंदू पक्ष की हाईकोर्ट में सुनवाई की मांग, मुस्लिम पक्ष आर्थिक तंगी से परेशान
Wed, 04 Oct 2023 05:15 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 04 Oct 2023 05:15 AM IST
सार
मथुरा और इलाहाबाद के बीच की दूरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कार्यवाही को उस स्थान के करीब स्थानांतरित करने का भी आग्रह किया, जहां मस्जिद स्थित है। उन्होंने पीठ को बताया, प्रबंधन समिति के पास मुकदमे के लिए मथुरा से इलाहाबाद तक लगभग 600 किलोमीटर की यात्रा करने के लिए धन नहीं है।
विज्ञापन
Shri Krishna Janmasthan
- फोटो : Shri Krishna Janmasthan
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह विवाद में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच हिंदू पक्ष ने विशेष बेंच की मांग उठाई है। अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केस की सुनवाई रोजाना की जाए ताकि जल्द न्याय मिल सके और सभी मामलों की सुनवाई हाईकोर्ट में की जाए।
विज्ञापन
इस पर ईदगाह प्रबंध कमेटी के वकील तनवीर अहमद ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि सुनवाई मथुरा न्यायालय या फिर दिल्ली हाईकोर्ट में कराई जाए। तनवीर अहमद ने आरोप लगाया कि मुकदमेबाजी की हालिया शृंखला ‘बाहरी लोगों’ ने शुरू की है, जबकि इस क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम पिछले पांच दशकों से सद्भाव से रह रहे हैं।
विज्ञापन
इसलिए हो रही परेशानी
मथुरा और इलाहाबाद के बीच की दूरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कार्यवाही को उस स्थान के करीब स्थानांतरित करने का भी आग्रह किया, जहां मस्जिद स्थित है। उन्होंने पीठ को बताया, प्रबंधन समिति के पास मुकदमे के लिए मथुरा से इलाहाबाद तक लगभग 600 किलोमीटर की यात्रा करने के लिए धन नहीं है। इस पर जस्टिस कौल ने कहा, यह इलाहाबाद और लखनऊ की पीठों की समस्या है।
विज्ञापन