फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shree Swaminarayan Sampraday made life easier for 711 Divyangs by giving them artificial limbs

श्री स्वामीनारायण संप्रदाय ने 711 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर देकर उनका जीवन आसान बनाया

Sat, 04 Dec 2021 11:42 AM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 04 Dec 2021 11:42 AM IST
सार

श्री स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख आध्यात्मिक गुरू आचार्य राकेश प्रसाद महाराज ने कहा कि भगवान स्वामी नारायण का दूसरा नाम सहजानंद स्वामी है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर देकर उनका दैनिक जीवन सहज बनाकर उनका जीवन सहज करने का कार्य किया गया है। यह श्री स्वामीनारायण के नाम और उनके जीवन के उच्च आदर्शों को सही मायने में चरितार्थ करता है...

विज्ञापन
Shree Swaminarayan Sampraday made life easier for 711 Divyangs by giving them artificial limbs
आचार्य राकेशप्रसादजी महाराज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विश्व दिव्यांग दिवस (तीन दिसंबर) के मौके पर श्री स्वामीनारायण संप्रदाय ने मानव सेवा के असली मर्म को चरितार्थ किया और 711 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर देकर उनका दैनिक जीवन आसान कर दिया। श्री स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख आध्यात्मिक गुरू आचार्य राकेश प्रसाद महाराज ने गुजरात के वड़ताल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि भगवान स्वामी नारायण का दूसरा नाम सहजानंद स्वामी है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर देकर उनका दैनिक जीवन सहज बनाकर उनका जीवन सहज करने का कार्य किया गया है। यह श्री स्वामीनारायण के नाम और उनके जीवन के उच्च आदर्शों को सही मायने में चरितार्थ करता है। भगवान स्वामी नारायण के दूसरे नाम भगवान सहजानंद के अनुरूप लोगों के जीवन को सहज बनाना ही असली मानवता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम के जरिए सैकड़ों दिव्यांगों को पैर देकर ‘साधु तो चलता भला’ वाली कहावत को आज ‘साधु तो चलाता भला’ बना बना दिया गया है। इससे बड़ी मानव सेवा और कुछ दूसरी नहीं हो सकती, जहां एक सेवा कार्य के जरिए सैकड़ों लोगों को चलने-फिरने और अपना कामकाज स्वयं करने की शक्ति दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रकार समाज के लोग दूसरों के हितों की चिंता करें तो यह मानव जीवन बेहद सहज और आदर्श बनाया जा सकता है। आनंदमय जीवन जीने का यही सबसे आसान सूत्र हो सकता है।  
विज्ञापन


संप्रदाय इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहता है, जिसमें समाज के निःशक्त जनों की सेवा के साथ-साथ प्रकृति की भी चिंता की जाती है। संप्रदाय वृक्षारोपण कार्यक्रम कर इस धरती को भी बचाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करता रहता है। इसके अलावा ठंड के समय गरीबों में कंबल वितरण और समय-समय पर भोजन वितरण भी करता रहता है। कोरोना काल में संस्थान ने लाखों गरीब और जरूरतमंद लोगों को तैयार और सूखा राशन उपलब्ध कराकर मानवता के लिए बड़ा कार्य किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री स्वामी नारायण संप्रदाय, वड़ताल गद्दी के आचार्य राकेश प्रसाद जी के आशीर्वाद से आयोजित इस कार्यक्रम को एक कदम दिव्यांग सेवा की ओर नाम दिया गया था। इस सेवा कार्य में 180 डॉक्टर, 50 नर्स और 500 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। हेल्पिंग हैंड फॉर ह्यूमनिटी संस्थान के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में माधवप्रिय स्वामी, नौतन स्वामी और ज्ञान स्वामी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed