फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shraddhas last post viral, even after murder Aftab kept misleading

Shraddha Last Post: श्रद्धा की अंतिम पोस्ट हो रही वायरल, हत्या के बाद भी इंस्टा पर गुमराह करता रहा आफताब

Wed, 16 Nov 2022 01:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 16 Nov 2022 01:28 PM IST
सार

आफताब ने 18 मई को श्रद्धा के साथ बहस व झड़प के बाद उसकी हत्या कर दी थी। आफताब ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने उसका गला घोंट दिया था। यह भी कहा कि उसने श्रद्धा की हत्या के एक हफ्ते पहले पूरी साजिश रची थी। 

विज्ञापन
Shraddhas last post viral, even after murder Aftab kept misleading
सोशल मीडिया में वायरल हो रही श्रद्धा की कथित इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई की श्रद्धा वाकर की दिल्ली में उसके लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला द्वारा की गई नृशंस हत्या को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया में श्रद्धा की आफताब के फोटो के साथ अंतिम पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में श्रद्धा ने कैप्सन के रूप में लिखा है 'हैप्पी डेज'। लेकिन कुछ ही दिनों में पिक्चर पूरी उलट गई। उधर, पुलिस ने दावा किया है कि आफताब मई में श्रद्धा करने के बाद भी उसके दोस्तों को गुमराह करने के लिए इंस्टाग्राम पर उसकी ओर से जवाब देता रहा। 

विज्ञापन


आफताब ने 18 मई को श्रद्धा के साथ बहस व झड़प के बाद उसकी हत्या कर दी थी। आफताब ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने उसका गला घोंट दिया था। यह भी कहा कि उसने श्रद्धा की हत्या के एक हफ्ते पहले पूरी साजिश रची थी। 
विज्ञापन


आफताब ने लोहे की आरी से श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें अपने फ्रिज में रख दिया था। वह 18 दिनों तक एक-एक करके रोज उसके शरीर के टुकड़ों को दिल्ली के आसपास रफा-दफा करता रहा। आफताब को अब दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे हत्या के संबंध में लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के महीनों बाद वायरल हो रही तस्वीरें
श्रद्धा वाकर आरोपी आफताब की तरह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय नहीं थी। उसकी मौत के महीनों बाद उसकी तस्वीरें व पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इसमें उसकी हत्यारे आफताब के साथ एक पोस्ट भी शामिल है। 

श्रद्धा का इंस्टाग्राम हैंडल 'दैटशॉर्ट्रेबेल' नाम से है। उसके 2,800 से ज्यादा फॉलोअर्स थे।  हालांकि, श्रद्धा के इंस्टाग्राम अकाउंट की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती है। श्रद्धा की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में उसकी आफताब के साथ अपलोड की गई तस्वीर है। तस्वीर का कैप्शन दिया है 'Happy Days', लेकिन तब उसे क्या पता था कि हैप्पी डेज, जल्द 'लास्ट डे' बनने वाला है और उसे कोई और नहीं बल्कि, आफताब ही मौत के घाट उतारेगा। 


श्रद्धा के 2800 और आफताब के 28000 फॉलोअर्स
श्रद्धा के इंस्टाग्राम पर लगभग 2,800 फॉलोअर्स थे, जबकि आफताब के 28,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। आफताब फूड ब्लॉगर था। वह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज और वेबसाइट पर व्यंजनों और रेस्तरां के अनुभवों को साझा करता था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed