फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shraddha Walkar murder BJP MLA Kadam to seek probe into Love Jihad angle

Shraddha Murder: श्रद्धा हत्याकांड की जांच लव जिहाद एंगल से करने की मांग, भाजपा MLA बोले- ये इकलौता मामला नहीं

Tue, 15 Nov 2022 05:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 15 Nov 2022 05:24 PM IST
सार

भाजपा विधायक राम कदम और उनके समर्थक मंलवार कोघाटकोपर इलाके में इकट्ठा हुए। उन्होंने वाकर के लिव-इन-पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ नारेबाजी की।  

विज्ञापन
Shraddha Walkar murder BJP MLA Kadam to seek probe into Love Jihad angle
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक राम कदम ने मंगलवार को कहा कि वह मुंबई के वसई निवासी श्रद्धा वाकर की हत्या के पीछे संभावित लव जिहाद एंगल की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को पत्र लिखेंगे। 

विज्ञापन

मुंबई के विधायक कदम और उनके समर्थक मंलवार को यहां घाटकोपर इलाके में इकट्ठा हुए। उन्होंने वाकर के लिव-इन-पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ नारेबाजी की। अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए वह आफताब का पुतला लेकर भी आए थे। आफताब पर श्रद्धा की हत्या का आरोप है और उसे दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


पुलिस मंगलवार को आरोपी पूनावाला को दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके के जंगलों में ले गई, जहां उसने इस साल मई में वाकर की हत्या करने के बाद उसके शरीर के अंगों को कथित तौर पर फेंक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पूनावाला ने पुलिस को बताया था कि शादी को लेकर झगड़ा होने के बाद उसने वाकर की हत्या की थी और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटा था। शरीर को टुकड़ों में काटने का विचार अमेरिकी क्राइम टीवी सीरीज 'डेक्सटर' से प्रेरित था। 

भाजपा विधायक ने यहा पत्रकारों से बात करते हुए कहा, मैं दिल्ली पुलिस को एक पत्र लिखकर श्रद्धा की हत्या के पीछे 'लव जिहाद' की संभावना की जांच करने का अनुरोध करूंगा। क्या इस घटना के पीछे कोई समूह या गिरोह है? क्या इसमें कोई दुश्मन राज्य शामिल है? इसकी जांच होनी चाहिए। 


उन्होंने कहा, वाकर की हत्या को इकलौते मामले के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। कदम ने मृतका के परिजनों को भी अपना समर्थन दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूनावाला ने शरीर के अंगों को सुरक्षित रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा था और आधी रात उन्हें ठिकाने लगाने के लिए बाहर निकलता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed