फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Show some humanity towards victimised girl": NCPCR chief targets Akhilesh Yadav over DNA test demand in Ayodh

Ayodhya Case: एनसीपीसीआर प्रमुख ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- पीड़ित लड़की के प्रति दिखाएं थोड़ी मानवता

Sat, 03 Aug 2024 10:15 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 03 Aug 2024 10:15 PM IST
सार

Ayodhya Case: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने शनिवार को अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराने की समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की मांग पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
"Show some humanity towards victimised girl": NCPCR chief targets Akhilesh Yadav over DNA test demand in Ayodh
एनसीपीसीआर प्रमुख ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामले में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल अखिलेश यादव ने मामले में दोषियों के डीएनए टेस्ट की मांग की है, जिस पर प्रियांक कानूनगो ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है, आरोप आपकी पार्टी के नेता पर हैं और आप उनका बचाव कर रहे हैं। यह वही डीएनए है जो लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने वालों का बचाव करते हुए कहता है, लड़कों से गलती हो जाती है।
विज्ञापन


पीड़िता के प्रति कुछ मानवता दिखाएं- आयोग
उन्होंने समाजवादी पार्टी के सांसद से पीड़िता के प्रति कुछ मानवता दिखाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, आप संसद के सदस्य हैं जो बच्चों के लिए कानून बनाते हैं, कृपया पीड़ित लड़की के प्रति कुछ मानवता दिखाएं। माननीय सांसद, जाति, धर्म और डीएनए से परे सोचें। आप सांसद देश के बच्चों के रक्षक हैं, बच्चे आपकी जिम्मेदारी हैं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने आरोपियों के DNA टेस्ट की थी मांग
बता दें कि फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद की तरफ से नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में डीएनए टेस्ट कराने की मांग को दोहराते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए दुष्कर्म के आरोपियों का डीएनए टेस्ट होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने मामले को लेकर किया था एक्स पर पोस्ट
अखिलेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दुष्कर्म के मामले में, जो भी आरोपी हैं, उनका डीएनए टेस्ट कराकर न्याय का रास्ता निकाला जाना चाहिए, न कि केवल आरोप लगाकर राजनीति करने से। जो भी दोषी है, उसे कानून के अनुसार पूरी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित होते हैं, तो इसमें शामिल सरकारी अधिकारियों को भी नहीं बख्शा जाना चाहिए। यह न्याय की मांग है।


वहीं अयोध्या प्रशासन ने आज नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी को ध्वस्त कर दिया। 

मायावती ने पूछा- सपा सरकार में कितने DNA टेस्ट हुए हैं?
इधर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने डीएनए टेस्ट की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और पूछा कि उनके कार्यकाल में कितने डीएनए टेस्ट हुए। उन्होंने एक्स पर कहा, अयोध्या गैंगरेप मामले में आरोपियों के खिलाफ यूपी सरकार की तरफ से की जा रही सख्त कार्रवाई जायज है, लेकिन सपा की तरफ से यह कहना कि आरोपियों का डीएनए टेस्ट होना चाहिए, इसका क्या मतलब निकाला जाए। जबकि सपा को यह भी बताना चाहिए कि उनकी सरकार में ऐसे आरोपियों के कितने डीएनए टेस्ट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed