फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Show cause notice to 12 pilots after flight incidents prevented from flying

विमान फिसलने की घटनाओं के बाद 12 पायलटों को 'शोकॉज', उड़ान भरने से रोका

Fri, 05 Jul 2019 06:05 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 05 Jul 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to 12 pilots after flight incidents prevented from flying
spicejet

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने रनवे और टैक्सी वे पर विमान फिसलने की छह घटनाओं के बाद 12 पायलटों की उड़ान भरने की अनुमति रद्द करने के साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हाल में स्पाइसजेट के तीन, एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो और गो एयर के एक विमान के साथ रन वे से फिसलने या नीचे उतरने की घटना हुई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए डीजीसीए ने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई और सूरत में हुई घटनाओं के बाद दोनों पायलटों को डीजीसीए के निर्देशानुसार निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि  उसने चार पायलटों को फिलहाल रोस्टर (ड्यूटी) से हटा दिया है। हालांकि डीजीसीए की ओर से पायलटों को कारण बताओ नोटिस नहीं मिला है। इस मामले में गो एयर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार रात जयपुर से मुंबई जा रहा स्पाइसजेट का विमान भारी बारिश के कारण उतरते वक्त रनवे से फिसलकर घास में फंस गया था, जिसकी वजह से मुंबई एयरपोर्ट का मुख्य रनवे को बंद करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जून को भोपाल से आ रहा स्पाइसजेट का विमान सूरत एयरपोर्ट पर रनवे से नीचे उतर गया था। 2 जुलाई को स्पाइसजेट का विमान कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते समय फिसल गया, जिससे चार लाइटें क्षतिग्रस्त हुई थीं। उसी दिन एयर इंडिया एक्सप्रेस का दम्माम से आ रहा विमान कालीकट एयरपोट4 पर उतरते वक्त क्षतिग्रस्त हो गया था। 


इससे पहले, 30 जून को एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान मंगलूरू हवाई अड्डे पर उतरने के बाद टैक्सी वे से फिसल कर जमीन पर अटक गया था। उसी दिन गो एयर का बंगलूरू से आ रहा विमान रांची हवाईअड्डे पर उतरते वक्त क्षतिग्रस्त हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed