{"_id":"57d550e34f1c1ba83031cc0f","slug":"should-have-already-received-the-padma-bhushan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पद्मभूषण तो पहले ही मिल जाना चाहिए था'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'पद्मभूषण तो पहले ही मिल जाना चाहिए था'
बीबीसी
Updated Sun, 11 Sep 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
सुशील कुमार
- फोटो : BBC
ओलंपिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले भारत के पहले पहलवान सुशील कुमार का मानना है कि उन्हें हर चीज देर से और बहुत मेहनत करने के बाद मिलती है। पद्मभूषण के लिए नामित किए जाने के बाद सुशील कुमार ने बीबीसी से बातचीत में कहा, "पिछले साल ही पद्मभूषण मिल जाना चाहिए था, पर कोई बात नहीं देर आए दुरुस्त आए।'' सुशील कुमार को पिछले साल भी पद्मभूषण के लिए नामित किया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा, "अगर अवार्ड नहीं भी मिलता, तब भी मैं देश की सेवा करता रहूंगा।" रियो ओलंपिक के बारे में पूछे जाने पर वो कहते हैं, रियो जाने का मौका नहीं मिला जिसका मलाल है जो जिंदगीभर रहेगा।
विज्ञापन
डोपिंग मामले में फंसे पहलवान नरसिंह यादव के बारे में पूछे जाने पर वो कहते हैं, "मैं नरसिंह का सपोर्ट करता हूं, नरसिंह को अपना ध्यान रखना चाहिए था। यहाँ बात देश की थी, हम सब उनके साथ हैं।"
विज्ञापन