फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shortcut of private hospitals on government strictness to costly syringe

नहीं बंद हुआ मरीजों को महंगी सिरिंज देना, सरकार की सख्ती पर निजी अस्पतालों ने निकाला शॉर्टकट

Sun, 11 Mar 2018 07:01 PM IST
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Mar 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
Shortcut of private hospitals on government strictness to costly syringe
इलाज के नाम पर मरीजों से महंगे बिल वसूलने वाले निजी अस्पतालों पर रोक लगाने के लिए पिछले महीने केंद्र सरकार ने सिरिंज के दाम कम करने की सख्ती की। लेकिन अस्पतालों ने सरकार की इस चेतावनी को ठेंगा दिखा दिया। दिल्ली सहित देश के कई बड़े निजी अस्पतालों ने मरीजों को पचास पैसे या एक रुपये में सिरिंज देने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


रोक के बावजूद मरीजों को महंगी सिरिंज दे रहे हैं कॉरपोरेट अस्पताल 

सरकार की सख्ती पर निजी अस्पतालों ने निकाला शॉर्टकट 


राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के आदेशों को न मानते हुए अभी भी मरीजों को महंगे सिरिंज देने का सिलसिला जारी है। इसका खुलासा केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय को भेजी एक शिकायत में हुआ है। जिसमें कहा है कि रोक के बावजूद अस्पतालों में खुलेआम अभी भी महंगी दवाएं और सिरिंज के बिल वसूले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सस्ते सिरिंज देने वाली कंपनियों को किया वापस 

सिरिंज एसोसिएशन ने मंत्रालय से की शिकायत 


बता दें कि पिछले वर्ष गुड़गांव स्थित फोर्टिस अस्पताल का मामला उजागर होने के बाद केंद्र सरकार ने चुनिंदा निजी अस्पतालों के बिलों की समीक्षा करवाई थी। जिसमें सच्चाई सामने आई कि मरीजों से 2800 गुना तक ज्यादा कीमतें ली जा रही हैं। इसके बाद एनपीपीए ने सिरिंज एसोसिएशन को बुलाकर कीमतों पर कैपिंग करने की चेतावनी दी थी। साथ ही अस्पतालों को चेतावनी भी दी गई थी। लेकिन बावजूद इसके हालातों में सुधार नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में शामिल अस्पतालों पर जांच 

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फरवरी के आखिरी सप्ताह में दिल्ली के ही एक व्यक्ति ने तीन बड़े अस्पतालों की शिकायत की थी। जांच में पाया कि ऐसा और भी अस्पताल कर रहे हैं। इसलिए फिलहाल इन पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इन अस्पतालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी। 

कंपनियों पर बनाया दबाव, नहीं घटाए दाम 

ऑल इंडिया सिरिंज एवं निडिल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रमुख विमल खेमका ने बताया कि मरीजों से ज्यादा बिल के मामले उजागर होने के बाद एनपीपीए के निर्देश पर एसोसिएशन से जुड़ी तमाम कंपनियों ने अस्पतालों के दबाव में नहीं आने का फैसला लेते हुए छपाई कीमत नहीं बढ़ाने पर सहमति जताई। जिसके बाद करीब 40 फीसदी तक दामों में गिरावट आई। लेकिन बड़े-बड़े निजी अस्पतालों ने कंपनियों को ऐसा न करने की चेतावनी दी। 

जिसके बाद 15 भारतीय और एक विदेशी कंपनी ने कीमतों पर नियंत्रण किया। लेकिन अन्य कंपनियां इससे दूर हो गईं। उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल अभी भी कीमतें सस्ता कर चुकी कंपनी से सिरिंज खरीदने के बजाए प्राइस कैपिंग से बाहर रही कंपनियों से सिरिंज खरीद रहे हैं। 


डंडे के जोर पर ही चलेगा काम : एनपीपीए 

एनपीपीए के सूत्रों ने बताया कि उनके पास भी अस्पतालों में महंगे सिरिंज बेचने की शिकायत पहुंची है। चूंकि इन अस्पतालों को पहले भी चेतावनी दी गई थी। इसलिए अब एनपीपीए ने इनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही एनपीपीए सिरिंज को डीपीसीओ एक्ट में शामिल कर इनकी कीमतों पर नियंत्रण कर देगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed