{"_id":"5c9c3239bdec2213e3054dc8","slug":"shooting-and-carjacking-in-seattle-two-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के सिएटल में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, हिरासत में संदिग्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेरिका के सिएटल में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, हिरासत में संदिग्ध
Thu, 28 Mar 2019 08:02 AM IST
sapna singla
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
Published by: sapna singla
Updated Thu, 28 Mar 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
सिएटल पुलिस द्वारा जारी की गई तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित शहर सिएटल में बुधवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक कार चालक भी शामिल है।
विज्ञापन
इस गोलीबारी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सिएटल पुलिस ने ट्विटर पर जारी एक संदेश में कहा है कि हम घटना की जांच कर रहे हैं।
यह घटना स्थानीय समय के अनुसार शाम चार बजे एक भीड़ भरे बस स्टॉप पर हुई। बताया गया कि बस चालक ने गोली लगने के बाद सूचना देने के लिए आपातकालीन अलार्म को चालू कर दिया था जिससे बस में बैठे किसी अन्य यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
सिएटल पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। हमलावर ने पहले एक कार चालक को गोली मारी फिर बस पर हमला किया, लेकिन ड्राइवर ने गोली लगने के बावजूद बस को लॉक कर हमलावर की पहुंच से दूर कर दिया।
विज्ञापन