फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shooter Shreyasi Singh join BJP today She is daughter of former union minister late Digvijay Singh

भाजपा में शामिल हुईं शूटर श्रेयसी सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री की हैं बेटी

Sun, 04 Oct 2020 06:06 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 04 Oct 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Shooter Shreyasi Singh join BJP today She is daughter of former union minister late Digvijay Singh
शूटर श्रेयसी सिंह - फोटो : PTI

शूटर श्रेयसी सिंह रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। श्रेयसी पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। श्रेयसी ने भाजपा नेता भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद श्रेयसी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी की।

विज्ञापन


राजनीति में निशाना साधने उतरेंगी श्रेयसी
29 वर्षीय श्रेयसी सिंह खेल से इतर अब राजनीति में निशाना साधने उतरेंगी। काफी दिनों से श्रेयसी सिंह के राजनीति में कदम रखने की चर्चा थी। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह राजद में शामिल हो सकती हैं। परंतु अब इन अटकलों पर विराम लगाते हुए श्रेयसी सिंह ने रविवार को भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी।
विज्ञापन


श्रेयसी नेशनल शूटर हैं
बताया जा रहा है कि भाजपा श्रेयसी सिंह को इस बार चुनावी मैदान में भी उतारेगी। श्रेयसी नेशनल शूटर हैं। 2018 के राष्ट्र मंडल खेलों में वह स्वर्ण पदक जीती थीं। इससे पहले ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था। वह अर्जुन अवार्डी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed