फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shocking revelations in Ranya Rao smuggling case, actress used to take one lakh Rs in smuggling one kg gold

Ranya Rao: एक साल में 30 बार दुबई गईं अभिनेत्री रान्या, एक किलो सोने की तस्करी के बदले लेती थी एक लाख रुपये

Thu, 06 Mar 2025 07:45 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 06 Mar 2025 07:45 AM IST
सार

डीआरआई ने संगठित सोना तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए अब तक इस मामले में कुल 17.29 करोड़ रुपये की जब्ती की है। इसमें 4.73 करोड़ रुपये की संपत्ति भी  है। डीआरआई अधिकारियों की मानें, तो रान्या से बरामद 14.2 किलो सोने की यह खेप हाल के दिनों में बंगलूरू हवाईअड्डे पर सबसे बड़ी जब्तियों में से एक है।

विज्ञापन
Shocking revelations in Ranya Rao smuggling case, actress used to take one lakh Rs in smuggling one kg gold
Ranya Rao - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बंगलूरू हवाईअड्डे से 12.56 करोड़ रुपये के सोने के साथ गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव (33) के घर से 2.67 करोड़ रुपये की नकदी व 2.07 करोड़ रुपये के गहने जब्त किए हैं। इस बीच, मामले में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने बताया है कि रान्या एक साल में करीब 30 बार दुबई का दौरा किया था।  

विज्ञापन

एक साल में 30 बार गई दुबई
सूत्रों के मुताबिक, रान्या तस्करी के लिए एक साल में 30 बार दुबई गई थी। एक किलो सोने की तस्करी के बदले उन्हें एक लाख रुपये मिलते थे। एक बार दुबई का दौरा करने पर वह करीब 13 लाख रुपये कमा लेती थी। तस्करी के लिए वह मोडिफाइड जैकेट व विशेष बेल्ट का इस्तेमाल करती थी। डीआरआई की टीम ने रान्या के लावेल रोड स्थित घर की तलाशी ली। रान्या वहां पति के साथ रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं रान्या
रान्या डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी है। रामचंद्र अभी कर्नाटक राज्य पुलिस आवास एवं अवसंरचना विकास निगम लि. के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं।



डीआरआई ने संगठित सोना तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए अब तक इस मामले में कुल 17.29 करोड़ रुपये की जब्ती की है। इसमें 4.73 करोड़ रुपये की संपत्ति भी  है। डीआरआई अधिकारियों की मानें, तो रान्या से बरामद 14.2 किलो सोने की यह खेप हाल के दिनों में बंगलूरू हवाईअड्डे पर सबसे बड़ी जब्तियों में से एक है। रान्या की गिरफ्तारी सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत हुई थी। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।  

विज्ञापन

कानून अपना काम करेगा, वह डीजीपी की बेटी हो या सीएम की
वहीं, कांग्रेस विधायक व कर्नाटक के सीएम के कानूनी सलाहकार एएस पोन्ना ने कहा कि रान्या के साथ किसी अन्य आरोपी की तरह ही व्यवहार किया जा रहा है। कानून अपना काम करेगा, चाहे वह डीजीपी की बेटी हो या सीएम की। अगर कोई आधिकारिक सांठगांठ है, तो जांच में सामने आ जाएगा। इस बीच, सूत्रों के मुताबिक अभिनेत्री ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि उसे ब्लैकमेल कर फंसाया गया और तस्करी के लिए मजबूर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed