{"_id":"5bd14160bdec22694c342f17","slug":"shivsena-workers-beaten-north-indian-youth-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उत्तर भारतीय युवक को पीटा, 'कहते हैं ये हमारी जगह है'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उत्तर भारतीय युवक को पीटा, 'कहते हैं ये हमारी जगह है'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 25 Oct 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हमला कोई नई बात नहीं है। यहां आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं। ताजा घटना मुंबई के प्रभादेवी इलाके की है, जहां विशाल पांडे नाम के एक युवक की शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पिटाई की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
युवक के परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि विशाल खाने का एक स्टॉल लगाने वाला था, लेकिन शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उसे ऐसा करने से रोक दिया और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विशाल के परिजनों के मुताबिक, 'वो (शिवसेना कार्यकर्ता) कहते हैं कि ये हमारी जगह है। ये भैया लोगों की जगह नहीं है कि जहां मन करे स्टॉल लगा लो। ये शिवसेना की जगह है, मराठी लोगों की जगह है।'
विज्ञापन
विशाल और उसके परिवारवालों ने इस बाबत दादर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है कि पुलिस बस कहती है कि हम कार्रवाई करते हैं, लेकिन कुछ नहीं किया गया। जिन्होंने विशाल को मारा वो आराम से अपने घर में सो रहे हैं और हम इधर परेशान खड़े हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।