फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut Statement to BJP Said Shinde Would Become CM After Election Check Details in Hindi

Sanjay Raut: भाजपा वादा निभाती तो चुनाव के बाद शिंदे ही बनते सीएम, जेल से बाहर आने के बाद बोले संजय राउत

Sat, 12 Nov 2022 09:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Nov 2022 09:20 PM IST
सार

राउत ने कहा, चुनाव से पहले हमने भाजपा के साथ गठबंधन किया था। तय किया गया था कि जहां जनादेश मिलेगा 50:50 के आधार पर सत्ता साझा की जाएगी। उन्होंने कहा, हम हिंदुत्व को आगे ले जाना चाहते थे, जो कि दोनों दलों का मूल डीएनए है।

विज्ञापन
Sanjay Raut Statement to BJP Said Shinde Would Become CM After Election Check Details in Hindi
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पात्रा चॉल भूमि घोटाले के आरोप में अब तक जेल में बंद शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा खुलासा किया है। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना के बीच हुए समझौते के तहत एकनाथ शिंदे को ही सीएम बनाया जाना था। 

विज्ञापन


एक टीवी चैनल से हुई बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा, अगर भाजपा ने एकीकृत शिवसेना के साथ हुए समझौते का सम्मान किया होता तो एकनाथ शिंदे को ही महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जाता। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


50:50 के अनुपात में साझा करनी थी सत्ता 
राउत ने कहा, चुनाव से पहले हमने भाजपा के साथ गठबंधन किया था। तय किया गया था कि जहां जनादेश मिलेगा 50:50 के आधार पर सत्ता साझा की जाएगी। उन्होंने कहा, हम हिंदुत्व को आगे ले जाना चाहते थे, जो कि दोनों दलों का मूल डीएनए है। राउत ने कहा, एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला पार्टी का था। अगर भाजपा अपना वादा निभाती, तो एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया जाता। उन्होंने कहा, असली शिवसेना तोड़ने के बाद हमारा चिह्न नष्ट करने के बाद भाजपा पुराने समझौते को आगे लेकर गई है। आज उस व्यक्ति को आपने सीएम बनाया है। भाजपा अपने शब्द पर कायम रहती तो उसी समय एकनाथ शिंदे सीएम बन जाते।


सिर्फ विपक्ष में ही मनी लॉन्ड्रिंग वाले
राउत ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर भी खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा, क्या मनी लॉन्ड्रिंग के मामले केवल विपक्ष में ही हैं? ऐसा क्यों है कि इन मामलों में केवल विपक्ष के लोगों का नाम लिया गया है और भाजपा या उनके  राज्यों में से किसी का भी नाम नहीं लिया गया है? उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और सोनिया गांधी जैसे कुछ लोगों का नाम लिया मनी लॉन्ड्रिंग में लिया है, उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। 


पार्टी में लौटेंगे बागी विधायक
शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया कि कुछ बागी विधायक पार्टी में वापस लौट आएंगे। उन्होंने कहा, शिंदे गुट में गए विधायक अब पार्टी से बगावत करने की वजह बता रहे हैं। मुझे विश्वास है कि कई विधायक वापस लौट आएंगे। इसके अलावा उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग मामलों पर भी अपने विचार रखे। राउत ने कहा, ऐसे सभी मामलों की जांच संयुक्त संसदीय समिति को करनी चाहिए। 

शरद पवार पर टिप्पणी के मामले में भाजपा प्रमुख के खिलाफ शिकायत
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने शनिवार को ठाणे पुलिस में महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के कथित बयान के लिए शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने शरद पवार को काला जादू करने वाला बताया था। बावनकुले ने शुक्रवार को सतारा में मीडिया से बातचीत के दौरान कथित तौर पर कहा कि पवार अपने प्रभाव में किसी पर भी 'काला जादू' करते हैं। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने खड़कपाड़ा थाने में मामला दर्ज करने की मांग की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed