फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivsena in support of Rahul gandhi

आज विपक्ष को गिरफ्तार कर रहे, कल हमारा नंबर : शिवसेना

Fri, 04 Nov 2016 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 Nov 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
Shivsena in support of Rahul gandhi
- फोटो : twitter

केंद्र और महाराष्ट्र की भाजपा सरकार में साझीदार शिवसेना ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के मुद्दे पर बीजेपी की आलोचना की है। शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में नहीं लेना चाहिए था।

विज्ञापन


सावंत ने कहा कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी गलत थी। हम इसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि आज विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। कल हमें भी गिरफ्तार किया जा सकता हैं। शिवसेना हमेशा गांधी परिवार की प्रति आक्रामक रही है। लेकिन, राहुल का समर्थन करने पर राजनीतिक हलकों में आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


सावंत ने कहा कि आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक के परिवार के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। राहुल गांधी बुधवार को वन रैंक वन पेंशन योजना पर अमल न होने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने वाले सेवानिवृत्त सूबेदार रामकिशन के परिवार से मिलने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, दिल्ली पुलिस ने कुछ समय के लिए उन्हें हिरासत में लिया था। शिवसेना प्रवक्ता व सांसद सावंत ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली पुलिस इस मामले को अच्छी तरह नहीं संभाल सकी। राहुल सहित दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को हिरासत में लेना सही नहीं था।


इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका गलत थी। इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। शिवसेना इसका निषेध करती है। शिवसेना सांसद ने कहा कि इस मसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए लेकिन उन्होंने राहुल गांधी और सिसोदिया की गिरफ्तारी की चर्चा छेड़ कर खुद राजनीति को हवा दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed