{"_id":"5e7db1ca8ebc3e72b42214f7","slug":"shivraj-singh-wrote-a-letter-to-the-chief-ministers-of-other-states-to-help-the-people-of-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज ने मध्यप्रदेश के लोगों की मदद के लिए लिखा दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवराज ने मध्यप्रदेश के लोगों की मदद के लिए लिखा दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र
Fri, 27 Mar 2020 01:47 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। लोग जहां-तहां फंसे हैं। मजदूरों के पास काम नहीं होने से उनकी रोजी रोटी पर संकट गहरा गया है। इस बीच मध्यप्रदेश सरकार ने एक पहल की है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे राज्यों के सीएम को पत्र लिखकर वहां फंसे अपने सूबे के लोगों की मदद के लिए अनुरोध किया है।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि मध्यप्रदेश के निवासी अलग-अलग राज्यों में रहे हैं। लॉकडाउन के चलते वो इस समय कठिनाई का सामना कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि मेरा अनुरोध है कि आपके राज्य में मध्यप्रदेश के जो भी व्यक्ति रह रहे हैं उन्हें खाने-पीने की चीजें, रहने की जगह, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए जो भी राशि खर्च होगी, उसे मप्र सरकार आपको लौटाएगी।
उन्होंने पत्र में लिखा कि मैंने अपने राज्य के सभी कलेक्टरों को दूसरे राज्य के निवासियों की सहायता के निर्देश दिए हैं। उनके लिए भी प्रदेश सरकार पूरा खर्च उठाएगी। इसकी निगरानी के लिए उच्च स्तरीय समिति भी गठन किया गया है। यदि आपके राज्य का कोई व्यक्ति मध्यप्रदेश में है, तो आप मुझे व्यक्तिगत रूप से सूचित कर सकते हैं।
विज्ञापन
उच्चस्तरीय समिति के नंबर भी शेयर किए हैं
शिवराज सिंह ने इसके लिए जो उच्च स्तरीय समिति गठित की है, उनके नंबर भी दूसरे राज्य के सीएम को शेयर किए हैं। इस समिति में वाणिज्यिक कर के एसीएस आईसीपी केशरी (कार्यालय - 0755 2708030 व मोबाइल नंबर - 9910322000) और नगरीय प्रशासन के पीएस संजय दुबे (कार्यालय - 0755 2708003 व मोबाइल नंबर - 8889150333) शामिल हैं।