बैठक: आठ दिन में दो बार दिल्ली आए सीएम शिवराज, एक घंटे चली पीएम से मुलाकात, मोदी ने दिया ये सुझाव
मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि पीएम से दिल्ली में भेट अत्यंत सफल रही। उनकी ऊर्जा हमें सदैव प्रेरणा देती है और उनके आइडियाज जनकल्याण और सुशासन के लिए नए रास्ते दिखाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के अटकलों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दिल्ली दौरा फिर चर्चाओं में बना हुआ है। चौहान बीते आठ दिनों में दो बार राजधानी पहुंचे। गुरुवार शाम को दिल्ली आए सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास सात लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। दोनों नेताओं की ये मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। बैठक में पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश में चंदन की खेती करने का सुझाव भी दिया। मुख्यमंत्री ने पीएम को राज्य में चल रही कई महत्वपूर्ण योजना की जानकारी दी। इसके साथ भोपाल के नए रेलवे स्टेशन के उद्घाटन करने और कई योजनाओं का शुभारंभ करने के लिए मध्यप्रदेश आने का न्यौता भी दिया।
मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि पीएम से दिल्ली में भेट अत्यंत सफल रही। उनकी ऊर्जा हमें सदैव प्रेरणा देती है और उनके आइडियाज जनकल्याण और सुशासन के लिए नए रास्ते दिखाते हैं। पीएम से भेट के दौरान निकले मुद्दों पर मध्यप्रदेश पूरी गंभीरता से कार्य करेगा। हमारे पीएम जिस स्नेह और आत्मीयता के साथ जनहित संबंधी विषय का समाधान करते है ऐसे दूरदर्शी नेता युगों में जन्म लेते हैं पीएम का आभारी हूं।
उन्होंने मध्यप्रदेश के मुझे पर गंभीरता से विचार कर यथोचित मार्गदर्शन दिया। पीएम मोदी को मध्यप्रदेश में वर्तमान में कोविड 19 संक्रमण और टीकाकरण अभियान की जानकारी दी। इसके अलावा बारिश और उससे पैदा हुए हालतों के बारे में पीएम को अवगत करवाया। इसके साथ ही फसलों उर्पाजन और कृषि क्षेत्र में नवाचार को लेकर भी चर्चा की।
उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए सीएम राइस स्कूल योजना शुरु की है। जिला स्तर पर एक विद्यालय खोले जाएंगे। इसमें आसपास के बच्चे बसों से इन स्कूलों में पढ़ने आएंगे। स्कूलों में पढ़ेंगे और शाम को फिर बसों से ही घर जाएंगे। पीएम ने इस योजना को सराहा और कहा कि ये एक अच्छा प्रयोग है पूरे प्रदेश में इसे ठीक से लागू होना चाहिए। इसके अलावा पीएम को जनजाति के कल्याण की योजना की जानकारी दी। वहीं किसानों को ज्यादा लाभ हो इसलिए क्राप पेटर्न बदलने पर चर्चा हुई। इसके अलावा एथेनॉल पॉलिसी पर भी चर्चा हुई।