फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivraj Patil statement Jihad in Gita BJP attack on Congress

Shivraj Patil: पाटिल के बयान से मुश्किल में कांग्रेस, भाजपा बोली- इनको गीता में 'जिहाद' दिखता है

Fri, 21 Oct 2022 02:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Oct 2022 02:31 PM IST
सार

कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जिन लोगों को गीता में भी जिहाद का संदेश दिखता है, वे प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ दौरे की अहमियत को नहीं समझ सकते।

विज्ञापन
Shivraj Patil statement Jihad in Gita BJP attack on Congress
शिवराज पाटिल - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का गीता और जिहाद को लेकर दिया गया बयान अब पार्टी के लिए ही मुसीबत बनता दिखाई दे रहा है। दरअसल, दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि गीता में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को जिहाद की सीख दी थी। उनके इस बयान को भाजपा ने हिंदू विरोधी बताया है। 

विज्ञापन


पाटिल का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं और वे यात्रा के दौरान कई मंदिरों का भी दौरा कर वहां पूजा-अर्चना कर रहे हैं और गुजरात और हिमाचल चुनाव सिर पर हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस को गीता में जिहाद दिखता है
कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जिन लोगों को गीता में भी जिहाद का संदेश दिखता है, वे प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ दौरे की अहमियत को नहीं समझ सकते। उन्होंने, मीडिया के सामने कहा, आप सोचिए कि क्या श्रीकृष्ण ने अर्जुन को क्या संदेश दिया है, उसे आप जिहाद कहेंगे क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनावाला बोले- वोटबैंक 
शिवराज पाटिल के बयान पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि यह हिंदुओं से यह नफरत एक संयोग नहीं, बल्कि वोटबैंक का प्रयोग है। उन्होंने आगे कहा, गुजरात चुनाव से पहले वोटबैंक के ध्रुवीकरण के लिए यह जानबूझकर किया गया है। पहले जनेऊधारी राहुल गांधी भी हिंदुत्व के बारे में बहुत कुछ कह चुके हैं। 



विहिप ने भी साधा निशाना 
कांग्रेस नेता के बयान पर विश्व हिंदू परिषद के नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा है कि गीता में आत्म कल्याण, समाज कल्याण और विश्व कल्याण का मार्ग बताया गया है। पूरी दुनिया के महान लोग गीता को विश्व के शांति पाठ की तरह से देखते हैं और इससे प्रेरणा प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि गीता में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को कर्मयोग की शिक्षा दी है, लेकिन कांग्रेस को उसमें जिहाद दिखाई पड़ता है तो यह शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के समय से ही कांग्रेस इसी तरह का हिंदू विरोधी रुख अपनाती आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता न तो गीता को समझते हैं और न ही जिहाद की बात समझते हैं। वे केवल निजी स्वार्थ के कारण इस सोच का समर्थन करते हैं जिसके कारण देश में सर तन से जुदा करने की घटनाएं बढ़ रही हैं और इसका दुष्परिणाम हिंदुओं को भुगतना पड़ रहा है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा,  मुझे खेद है कि शिवराज पाटिल जैसे वरिष्ठ और विद्वान व्यक्ति ने इस तरह की टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, गीता का ज्ञान धर्म युद्ध के बारे में था, बल्कि जिहाद हमें लूट और महिलाओं के दुष्कर्म के लिए प्रेरित करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed