फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivpal Singh Yadav can ruin the game of Congress in Lok Sabha Elections in Uttar Pradesh

दर्जन भर सीटों पर सपा-बसपा, कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते हैं शिवपाल सिंह यादव

Sat, 04 May 2019 10:44 PM IST
Gaurav Pandey शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 04 May 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav can ruin the game of Congress in Lok Sabha Elections in Uttar Pradesh
शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव-2019 मतगणना के पांचवें चरण में पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में लडाई अब धीरे-धीरे केंद्रीय यूपी और पूर्वांचल में पहुंच चुकी है। पूर्वांचल भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए बड़ी अहमियत रखता है, लेकिन शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी दर्जन भर सीटों पर घठबंधन और कांग्रेस के प्रत्याशी का खेल बिगाड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


जौनपुर की सीटगठबंधन में बसपा के हिस्से आई है। यहां से बसपा श्यामलाल यादव को मैदान में उतारा है, लेकिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) की प्रत्याशी संगीता यादव श्यामलाल के दांत खट्टे करने मेंजुटी है।
विज्ञापन


धौरहरा, बरेली, अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, गोंडा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। महराजगंज में शिवपाल सिंह यादव ने तनुश्री त्रिपाठी को टिकट दिया है। तनुश्री पहले कांग्रेस से प्रत्याशी घोषित हो चुकी थीं, लेकिन बाद में कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तनुश्री पूर्व बसपा नेता अमरमणि त्रिपाठी की पुत्री और पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी की बहन हैं। अमरमणि का महराजगंज में एक आधार है और तनुश्री को इसका भी लाभ मिलेगा। इस तरह से तनुश्री त्रिपाठी कांग्रेस प्रत्याशी को बड़ा नुकसान पहुंचाती नजर आ रही हैं।

जारी है लड़ाई

धौरहरा में जितिन प्रसाद के जनाधार में बड़ी सेंध कभी दस्यु सरगना रहे मलखान सिंह यादव लगा रहे हैं। बरेली में कु. समन ताहिर, मिश्रिख में अरुण कोरी को 50 हजार तक मत मिलने की उम्मीद है। अकबरपुर में महेंद्र सिंह यादव लड़ रहे हैं तो सुल्तानपुर में कमला यादव भाजपा प्रत्याशी मेनका यादव की राह आसान बना रही हैं।

यही स्थिति बस्ती में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बालगोपाल यादव की भी है। वह वहां गठबंधन के प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाते नजर आ रहे हैं। प्रतापगढ़ में जयसिंह यादव राजकुमारी रत्ना सिंह के लिए परेशानी का सबब बने हैं। गोरखपुर में श्यामनारायण यादव ने भाजपा के रवि किशन की राह आसान बना दी है। इलाहाबाद में अभिमन्यु सिंह पटेल भी 50 हजार मत पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उदय ही समाजवादी झगड़े से हुआ है

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मीडिया प्रभारी रुपेश पाठक हैं। रुपेश पाठक वोट कटवा के सवाल के जवाब में कहते हैं कि हमारा जन्म ही इसलिए हुआ है। रूपेश के अनुसार समादवादी पार्टी में झगड़े के बाद ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी है। इसलिए हम दो पहचान वाले लोगों के बीच में विवाद से ही अपनी जगह बना सकेंगे। वह हम कर रहे हैं और चार महीने पुरानी पार्टी के प्रत्याशी करीब 12-15 सीटों पर अच्छा लड़ रहे हैं। 

रुपेश को यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि उनके प्रत्याशी सपा-बसपा और कांग्रेस की जीत की राह को मुश्किल कर रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस की पहचान का विरोध करके समाजवादी पार्टी खड़ी हुई, समाजवादी पार्टी (पिछड़ों) और कांग्रेस, भाजपा का विरोध करके बहुजन समाजवादी पार्टी ने अपना आधार बनाया। 

भाजपा ने हिंदू और मुसलमान के बीच में विवाद खड़ा करके धर्म के आधार अपनी जगह बनाई। रूपेश का कहना है कि यह हमारी सफलता है कि हमारे प्रत्याशी 50 हजार से एक लाख तक वोट लाने में सक्षम दिखाई दे रहे हैं। अब कोई वोट कटवा कहे तो यह उसका अपना मत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed