फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivneri Sundari Maharashtra State Road Transport Corporation news in hindi

Maharashtra: बसों में 'शिवनेरी सुंदरी' को लेकर कांग्रेस के विरोध पर MSRTC का बयान; कहा- यात्रियों की मदद...

Thu, 03 Oct 2024 02:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 03 Oct 2024 02:29 PM IST
सार

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के नए अध्यक्ष भरत गोगावले ने मंगलवार को शिवनेरी ब्रांड नाम से दो प्रमुख शहरों के बीच चलने वाली वातानुकूलित बसों में सुंदरियां योजना शुरू करने की घोषणा की थी। एमएसआरटीसी ने कहा कि 200 किलोमीटर लंबे व्यस्त मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को हवाई यात्रा जैसा आतिथ्य प्रदान करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Shivneri Sundari Maharashtra State Road Transport Corporation news in hindi
शिनवेरी सुंदरी - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में पुणे से मुंबई के बीच चलने वाली इलेक्ट्रिक शिवनेरी लग्जरी बसों में एयर होस्टेस की तरह सुंदरी परिचारिकाओं को शामिल करने पर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने सफाई पेश की। इस मामले में कांग्रेस ने एमएसआरटीसी को घेरते हुए सरकार को जर्जर बसों और बस स्टेशनों के सुधार पर ध्यान देने की अपील की थी। इसके एक दिन बाद ही एमएसआरटीसी के चेयरमैन भरत गोगावले ने प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


भरत गोगावले ने कहा,  "यात्रियों को हवाई यात्रा जैसा आतिथ्य प्रदान करने के लिए के लिए मुंबई-पुणे मार्ग पर चलने वाली एसटी की ई-शिवनेरी बसों में 'शिवनेरी सुंदरी' को तैनात किया जाएगा। ये यात्रियों को टिकट पर बिना अधिशुल्क के उन्हें गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करेंगी।"
विज्ञापन


महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के नए अध्यक्ष भरत गोगावले ने मंगलवार को शिवनेरी ब्रांड नाम से दो प्रमुख शहरों के बीच चलने वाली वातानुकूलित बसों में सुंदरियां योजना शुरू करने की घोषणा की थी। एमएसआरटीसी ने कहा कि 200 किलोमीटर लंबे व्यस्त मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को हवाई यात्रा जैसा आतिथ्य प्रदान करने के लिए यह फैसला लिया गया है। भरत गोगावले का एमएसआरटीसी प्रमुख के रूप में पहला निर्णय शिवनेरी में सुंदरी को नियुक्त करना है। इसे लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने एमएसआरटीसी के कदम पर सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed