फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivakumar welcomes BJP’s black flags in Chennai, says good wishes to 'poor man' Annamalai News In Hindi

Tamil Nadu: परिसीमन पर भाजपा के विरोध का डीके शिवकुमार ने किया स्वागत, अन्नामलाई पर कर दी ये बड़ी टिप्पणी

Sat, 22 Mar 2025 05:31 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 05:31 PM IST
सार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के चेन्नई पहुंचने के साथ ही भाजपा ने काला झंडा दिखाकर उनका कड़ा विरोध किया। इसपर शिवुकमार ने प्रतिक्रया देते हुए भाजपा के विरोध का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई पर निशाना साधते हुए 'पुअर मैन' बताया। 

विज्ञापन
Shivakumar welcomes BJP’s black flags in Chennai, says good wishes to 'poor man' Annamalai News In Hindi
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से मिलने पहुंचे कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शनिवार को चेन्नई पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा नेताओं के द्वारा काले झंडे दिखाकर विरोध करने का स्वागत किया। साथ ही तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई पर निशाना साधते हुए शिवकुमार ने उन्हें 'पुअर मैन' बताया। बता दें कि डीके शिवकुमार चेन्नई के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के निमंत्रण पर परिसीमन के नतीजों पर चर्चा करने के लिए चेन्नई आए थें। जहां भाजपा के नेताओं ने काला झंडा दिखाकर उनका विरोध किया। 
विज्ञापन


अन्नामलाई को बताया 'पुअर मैन'
चेन्नई पहुंचने पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा के तमिलनाडु अध्यक्ष के अन्नामलाई को 'पुअर मैन' कहा। उन्होंने कहा कि अन्नामलाई ने आईपीएस अधिकारी के रूप में कर्नाटक की सेवा की है। अन्नामलाई बेचारा 'पुअर आदमी" है, और वह जानता है कि कर्नाटक की ताकत क्या है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Nagpur Violence: क्या नागपुर हिंसा में था बांग्लादेशी कनेक्शन? सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिया सवालों का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसमीमन को लेकर जताई चिंता

साथ ही शिवकुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कुछ दक्षिणी राज्य सरकारों ने जनसंख्या के आधार पर परिसीमन करने को लेकर चिंता जताई है। उनका मानना है कि इससे उनकी राजनीतिक पकड़ कमजोर हो सकती है। इसके साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं भाजपा के इन सभी काले झंडों का स्वागत करता हूं। मुझे कभी डर नहीं लगा जब उन्होंने मुझे तिहाड़ जेल भेजा। गौरतलब है कि शिवकुमार पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कथित अपराधों के आरोप लगे थे और उन्हें जेल भी भेजा गया था, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ मामला खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें:- पोंजी स्कीम: ईडी ने पीएसीएल के प्रमोटर निर्मल सिंह भंगु के दामाद को किया गिरफ्तार, संपत्तियां भी हुईं जब्त

अन्नामलाई ने शिवकुमार का दिया जवाब
शिवकुमार के बयान पर राज्य भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने भी पलटवार किया। जवाब में उन्होंने कहा कि हां मैने पुलिस अधिकारी के रूप में कर्नाटक के लोगों की पूरी लगन से सेवा की है। इसके साथ ही उन्होंने शिवकुमार को शुभकामनाएं देने के लिए भी आभार व्यक्त किया और कहा कि इस गरीब आदमी को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद और थिरु सिद्धारमैया को उनकी कुर्सी से हटाकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने की आपकी अथक कोशिशों के लिए मेरी शुभकामनाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed