{"_id":"58d5e2834f1c1bac2a1a1c4e","slug":"shivaji-memorial-height-will-be-increased-to-210m-in-bid-to-dwarf-chinese-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाजी स्मारक चीनी प्रतिमा को करेगा बौना, 210 मीटर होगी ऊंचाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिवाजी स्मारक चीनी प्रतिमा को करेगा बौना, 210 मीटर होगी ऊंचाई
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sat, 25 Mar 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हमारे देश की छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा चीन के बुद्ध प्रतिमा को भी ऊंचाई के मामले में पीछे छोड़ देगी। क्योंकि अब शिवाजी स्मारक की प्रस्तावित ऊंचाई 192 मीटर से बढ़ाकर 210 मीटर कर दी गई है।
विज्ञापन
चीन के लूशान काउंटी में स्थित मंदिर में बुद्ध की प्रतिमा सबसे ऊंची होने के दावों के बाद अब राज्य सरकार केंद्र के पास अतिरिक्त ऊंचाई के लिए पर्यावरण मंजूरी पाने के लिए संशोधित प्रस्ताव भेजेगी। चीन की बुद्ध प्रतिमा पहाड़ों पर बनी हुई है जो 2008 में बनकर तैयार हुई थी।
विज्ञापन
इस प्रतिमा की मूल ऊंचाई 153 मीटर है लेकिन बाद में जिस पहाड़ी पर ये प्रतिमा है उसे फिर से बनाया गया जिसके बाद इस प्रतिमा की ऊंचाई 210 मीटर हो गई।
विज्ञापन
आपको बता दें कि विश्व की सबसे ऊंची छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा मुंबई में समुद्र के बीच स्थापित होने वाली है। जिसे नोएडा के पद्म विभूषण मूर्तिकार राम वी. सुतार बनाएंगे। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं।