फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena Uddhav Balasaheb Thackeray leader Naresh Manera arrested by Thane Kasarvadavali Police

Maharashtra: उद्धव ठाकरे गुट के नेता नरेश मनेरा को मिली जमानत, महिला पर गलत इरादे से हमले का लगा था आरोप

Sat, 11 Feb 2023 09:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 11 Feb 2023 09:22 PM IST
सार

 शनिवार को गिरफ्तारी के बाद मनेरा को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी और जांच में सहयोग करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Shiv Sena Uddhav Balasaheb Thackeray leader Naresh Manera arrested by Thane Kasarvadavali Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उद्धव ठाकरे गुट के नेता और ठाणे के पूर्व डिप्टी मेयर नरेश मनेरा को शनिवार को कथित छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया और बाद में उन्हें जमानत मिल गई।  बता दें कि मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को मनेरा और 12 अन्य के खिलाफ कथित रूप से एक महिला को पीटने और उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया था। इसके बाद शनिवार को मनेरा को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


क्या है मामला?
कथित घटना मनेरा द्वारा आयोजित महाराष्ट्र महोत्सव कार्यक्रम के दौरान आनंद नगर के जीबी रोड स्थित टीएमसी मैदान में गुरुवार रात हुई थी। 41 वर्षीय शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जब वह कार्यक्रम स्थल पर लाउडस्पीकर के शोर की शिकायत करने गई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। मनेरा ने शुक्रवार को आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि वह मौके पर नहीं थे। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़), 323 (हमला) और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


शनिवार को गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही मिली जमानत
शनिवार को गिरफ्तारी के बाद मनेरा को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी और जांच में सहयोग करने का आदेश दिया। ठाणे के सांसद और शिवसेना (यूबीटी) के नेता राजन विचारे और राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड ने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए पुलिस मशीनरी का 'दुरुपयोग' करने के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की। विचारे ने एक बयान में कहा, "वे हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर रहे हैं। ठाणे शहर में छेड़छाड़ के कम से कम नौ झूठे मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed