{"_id":"669223ffeaacb908b405b4fd","slug":"shiv-sena-ubt-sanjay-raut-support-emergency-decision-claim-atal-bihari-vajpayee-would-also-imposed-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Emergency: 'अटल बिहारी वाजपेयी भी आपातकाल लगा देते..', इमरजेंसी के बचाव में उतरे शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Emergency: 'अटल बिहारी वाजपेयी भी आपातकाल लगा देते..', इमरजेंसी के बचाव में उतरे शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत
Sat, 13 Jul 2024 12:33 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 13 Jul 2024 12:33 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का एलान किया। इस पर संजय राउत ने केंद्र पर हमला बोला और दावा किया कि अगर उन परिस्थितियों में अटल बिहारी वाजपेयी भी प्रधानमंत्री होते तो वह भी आपातकाल लागू कर देते।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कांग्रेस सरकार द्वारा साल 1975 में देश में आपातकाल लागू करने के फैसले का बचाव किया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का एलान किया। इस पर संजय राउत ने केंद्र पर हमला बोला और दावा किया कि अगर उन परिस्थितियों में अटल बिहारी वाजपेयी भी प्रधानमंत्री होते तो वह भी आपातकाल लागू कर देते।
'अटल बिहारी वाजपेयी भी आपातकाल लगा देते..'
संजय राउत ने कहा 'आपातकाल लागू हुए 50 साल बीत चुके हैं और लोग भी आपातकाल को भूल चुके हैं। देश में आपातकाल क्यों लागू किया गया? कुछ लोग देश में अराजकता फैलाना चाहते थे। रामलीला मैदान से खुलेआम एलान किया गया, हमारे जवान, सेना को कहा गया कि वह सरकार के आदेश न मानें...ऐसी परिस्थिति में अगर अटल बिहारी वाजपेयी भी प्रधानमंत्री होते तो वो भी आपातकाल लागू कर देते। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला था। देश में कुछ लोग बम बना रहे थे और विभिन्न स्थानों पर बम फट रहे थे। बालासाहब ठाकरे ने खुलकर आपातकाल का समर्थन किया था। आरएसएस ने भी उसका समर्थन किया था।'
विज्ञापन
बालासाहब ठाकरे ने किया था आपातकाल का समर्थन
शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा 'बालासाहब ठाकरे ने खुलकर साल 1975 में लगाए गए आपातकाल का समर्थन किया था। उन्होंने इंदिरा गांधी का भी समर्थन किया था और जब वे मुंबई आईं थी तो उनका स्वागत किया गया था। उन्होंने आपातकाल का समर्थन इसलिए किया था क्योंकि उन्हें लगा था कि देश में अराजकता को नियंत्रित करने की जरूरत है। इसमें क्या गलत था?' संजय राउत ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि 'भाजपा के बीते 10 वर्षों में जो हुआ, उसे भी याद रखा जाएगा। वे भी संविधान के रक्षक नहीं हैं।'
विज्ञापन
#WATCH | On June 25 to be observed as Samvidhan Hatya Divas in remembrance of the 1975 Emergency, Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, "They have no work left. It has been 50 years, people have forgotten the Emergency. Why was Emergency imposed in this country? Some people… pic.twitter.com/2C6I19kDMr
— ANI (@ANI) July 13, 2024विज्ञापन