फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena UBT sanjay raut criticizes PM modi over Pahalgam terror attack

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर शिवसेना यूबीटी के निशाने पर पीएम मोदी, गृह मंत्री का मांगा इस्तीफा

Sat, 03 May 2025 03:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 03 May 2025 03:04 PM IST
सार

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है और आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री की शारीरिक भाषा देखकर नहीं लग रहा है कि वे युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Shiv Sena UBT sanjay raut criticizes PM modi over Pahalgam terror attack
संजय राउत, पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर शिवसेना यूबीटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा है कि ऐसे समय में जब सरकार पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान को करारा जवाब देने की बात कह रही है, उस वक्त पीएम मोदी मुंबई के एक कार्यक्रम में शामिल हुए और बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। संजय राउत ने पहलगाम आतंकी हमले को सुरक्षा में चूक बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा है। 
विज्ञापन


संजय राउत बोले- पीएम मोदी के देखकर नहीं लग रहा, वे युद्ध की तैयारी कर रहे
संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'कश्मीर में एक बड़ा नरसंहार हुआ। हमारे प्रधानमंत्री, पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कह रहे हैं, लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही वे मुंबई में थे। बॉलीवुड सितारों के साथ नौ घंटे बिता रहे थे। उन्होंने बिहार में चुनाव प्रचार भी किया और गौतम अदाणी से जुड़े बंदरगाह का उद्घाटन भी किया।' उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुंबई में दुनिया के पहले ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स समिट) में शामिल हुए थे। राउत ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी का व्यवहार स्थिति की गंभीरता को नहीं दर्शा रहा और ऐसा नहीं लग रहा कि वे पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर पीएम मोदी बोले- आतंकवाद मानवता के लिए खतरा है, निर्णायक कार्रवाई करेंगे

संजय राउत ने कहा कि 'वे खुश मिजाज मूड में हैं और हमें चिंता हो रही है कि वे किस तरह से पाकिस्तान को जवाब देंगे।' सैन्य अभ्यास पर शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा कि ऐसे सैन्य अभ्यास सामान्य बात हैं, जब चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश हों। उन्होंने कहा कि 'मैं कोई रक्षा विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन प्रधानमंत्री की शारीरिक भाषा को देखें तो ऐसा नहीं लगता कि वे युद्ध की तैयारी कर रहे हैं।' राउत ने कहा कि 'विपक्ष नहीं बल्कि सत्ताधारी भाजपा ही युद्ध की बात कर रही है। सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नहीं पाकिस्तान में घुसकर मारने की बात कही और अमित शाह ने कहा कि चुन-चुनकर मारेंगे, तो फिर आपको कौन रोक रहा है?'

ये भी पढ़ें- पहलगाम हमला: जांच के लिए 3डी मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल करेगी NIA, यह होती क्या है, कैसे शिकंजे में आएंगे आतंकी?


अमित शाह के इस्तीफे की मांग
संजय राउत ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा कि 'कश्मीर में बीते एक दशक में हुए हर आतंकी हमले के लिए शाह जिम्मेदार हैं, फिर भी प्रधानमंत्री क्यों उन्हें पद पर बनाए हुए हैं, ये रहस्य है। उनका इस्तीफा मांगा जाना चाहिए। विपक्ष को अपना समर्थन देने से पहले अमित शाह का इस्तीफा मांगना चाहिए।' 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed