फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena (UBT) Rajya Sabha MP Priyanka Chaturvedi attack on BJP

Politics: ‘यह सिर्फ 37 दलों का गठबंधन नहीं’, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट का भाजपा पर हमला; उज्जैन कांड पर भी घेरा

Fri, 29 Sep 2023 02:47 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 29 Sep 2023 02:47 PM IST
सार

शिवसेना नेता ने कहा कि यह लोग विपक्ष के नेता पर कुछ भी आरोप लगा देते हैं, जो सिद्ध भी नहीं हो सकते। आरोप लगाने के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू कर देते हैं। यह कुछ नही है। पहले ईडी फिर सीबीआई। यह बस चुनावी टूल हैं। 

 

विज्ञापन
Shiv Sena (UBT) Rajya Sabha MP Priyanka Chaturvedi attack on BJP
प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। उसने कहा कि वह सिर्फ 37 दलों का गठबंधन नहीं है। तीन और संस्थान भाजपा की सेवा में लग गई हैं। इसके अलावा उज्जैन कांड को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन

दरअसल, उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी पत्रकारों के सवाल का जबाव दे रही थी। पत्रकारों ने पूछा था कि सीबीआई द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के निर्माण और नवीनीकरण में कथित अनियमितताओं की  प्रारंभिक जांच दर्ज करने पर उनका क्या कहना है? 

विज्ञापन


भाजपा के चुनावी टूल

इस पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि इनका सिर्फ 37 दलों का गठबंधन नहीं है, इनके साथ तीन और संस्थान हैं। ईडी, सीबीआई और आईटी कुछ महत्वपूर्ण स्वतंत्र एजेंसियां थीं, जो आज भाजपा की सेवा में लग गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनावी टूलकिट में ये तीन एजेंसियां हैं। अगर विपक्ष का कोई नेता अपनी आवाज उठाता है, तो वह उसे बेबुनियाद आरोप में फंसा देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना सांसद ने कहा कि यह लोग विपक्ष के नेता पर कुछ भी आरोप लगा देते हैं, जो सिद्ध भी नहीं हो सकते। आरोप लगाने के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू कर देते हैं। यह कुछ नही है। पहले ईडी फिर सीबीआई। यह बस चुनावी टूल हैं। 

उन्होंने कहा, “मैं स्पष्ट तौर पर कहती हूं कि अगले साल जब हमारी सरकार आएगी तब हम दोबारा इन एजेंसियों को स्वतंत्र करेंगे।" 

इंसानियत हो रही खत्म

उन्होंने उज्जैन में नाबालिग के दुष्कर्म पर कहा कि यह मामला सिर्फ दुष्कर्म का नहीं है। यह मामला जिस तरह से इंसानियत खत्म हो रही है लोगों में वो दिखाता है। 12 साल की बच्ची दो घंटे तक मदद मांगती, लेकिन कोई आगे मदद नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि कुछ मंदिर के पुजारी बच्ची की मदद करते है। यह दिखाता है कि हम इतने असंवेदनशील और अमानवीय हो गए हैं कि हम एक छोटी लड़की की मदद के लिए आगे नहीं आ रहे हैं, जिसके साथ क्रूर अपराध हुआ है। उन्होंने कहा कि  मामला फास्टट्रैक कोर्ट में जाना चाहिए। आरोपियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed