{"_id":"650edecdfdef7eb2150024d5","slug":"shiv-sena-ubt-mp-priyanka-chaturvedi-has-expressed-anger-over-sloganeering-from-the-visitors-gallery-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोष: दर्शक दीर्घा में हुई नारेबाजी से नाराज, सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सभापति को लिखा पत्र; पढ़िए पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रोष: दर्शक दीर्घा में हुई नारेबाजी से नाराज, सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सभापति को लिखा पत्र; पढ़िए पूरा मामला
Sat, 23 Sep 2023 06:31 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sat, 23 Sep 2023 06:31 PM IST
सार
संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर के बीच बुलाया गया था। महिला आरक्षण बिल पास होते ही सत्र निर्धारित समय से एक दिन पहले ही खत्म हो गया था। 21 सितंबर को दर्शक दीर्घा में हुई नारेबाजी से सांसद प्रियंका चतुर्वेदी नाराज दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
Priyanka Chaturvedi (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद की कार्यवाही को देखने के लिए बड़ी संख्या में देशभर से लोग राज्यसभा और लोकसभा सदन पहुंचते हैं। 21 सितंबर को दर्शक दीर्घा में आगंतुको द्वारा की कई नारेबाजी से राजनीतिक दल खफा दिखाई दे रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने पत्र के जरिए सभापति से अनुरोध किया कि वह आगंतुकों द्वारा की गई राजनीतिक नारेबाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
कड़ी सुरक्षा के बीच नारेबाजी चिंता का विषय
21 सितंबर को संसद के विशेष सत्र के दौरान आंगतुकों द्वारा राजनीतिक नारेबाजी की गई थी। शिकायत पत्र में शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, घटना से सदन के भीतर नियमों और विनियमों के कार्यान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। मैं बेहद निराश हूं कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद दर्शकदीर्घा से राजनीतिक नारेबाजी की गई थी।
प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, सांसद भी जिम्मेदार
नियमों के अनुसार, एक सांसद सदस्य किसी ऐसे व्यक्ति के लिए विजिटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है जो उसे व्यक्तिगत रुप से जानता हो। अगर उनके नाम पर जारी विजिटर कार्ड का व्यक्ति इस तरह के कृत्य करता हुआ पाया जाए तो सदस्य सांसद भी जिम्मेदार होता है।
विज्ञापन
विपक्षी दलों के सांसदों ने किया था वॉकआउट
शिकायत पत्र में कहा गया कि आगंतुकों द्वारा की गई नारेबाजी के कारण कई विपक्षी सांसद सदन से बाहर चले गए थे। मामले की गहन जांच की जानी चाहिए। कम से कम यह पता तो चले कि आखिर भारी सुरक्षा के बीच अमर्यादित कृत्य कैसे किया गया।