{"_id":"5dd116de8ebc3e54d97978f0","slug":"shiv-sena-to-sit-with-opposition-in-parliament-seats-allocated-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में विपक्ष के साथ बैठेगी शिवसेना, लोकसभा में पहली की बजाय तीसरी लाइन में बैठेंगे सावंत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद में विपक्ष के साथ बैठेगी शिवसेना, लोकसभा में पहली की बजाय तीसरी लाइन में बैठेंगे सावंत
Sun, 17 Nov 2019 03:16 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 17 Nov 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
संजय राउत-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद पर बने गतिरोध के बाद भाजपा का साथ छोड़ने वाली शिवसेना अब संसद में विपक्ष के साथ बैठेगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने रविवार को कहा कि शिवसेना के मंत्री के केंद्र सरकार से इस्तीफे तथा महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए उसकी कांग्रेस और एनसीपी से चल रही बातचीत के बीच पार्टी को संसद के दोनों सदनों में विपक्ष की ओर सीटें आवंटित की जा रही हैं।
विज्ञापन
मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले शिव सेना सांसद अरविंद सावंत अब लोकसभा में पहली की बजाय तीसरी पंक्ति में बैठेंगे। शिव सेना के अन्य सांसदों को भी नई सीटें आवंटित होंगी।
विज्ञापन
The seating arrangement of Shiv Sena MP Arvind Sawant (who recently resigned as Union Minister) has been changed from first row to third row in Lok Sabha. Other Shiv Sena MPs will be allocated new seats soon.
— ANI (@ANI) November 17, 2019
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शिवसेना कोटे से एक मात्र मंत्री अरविंद सावंत ने बीते सोमवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। पार्टी ने शनिवार को कहा कि वह संसद के शीतकालीन सत्र की पूर्वसंध्या पर राजग के घटक दलों की बैठक में शामिल नहीं होगी।
जोशी ने सर्वदलीय बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना के मंत्री ने एनडीए सरकार से इस्तीफा दे दिया है। वे आज एनडीए की बैठक में भाग नहीं ले रहे। वे कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन पर बातचीत कर रहे हैं। इसलिए, स्वाभाविक है कि उन्हें दोनों सदनों में विपक्ष की ओर सीटें आवंटित की जाएंगी।
सूत्रों के अनुसार राज्यसभा में शिवसेना के तीनों सदस्यों को विपक्ष की ओर सीटें आवंटित की गयी हैं, वहीं लोकसभा में भी ऐसा ही किया जाएगा। शिवसेना और भाजपा के बीच दशकों पुराने गठबंधन में महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की साझेदारी पर तकरार को लेकर दरार आ गयी है।