फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena Sanjay Raut posted a cartoon tweet take a dig on Diwali

शिवसेना के चुनाव चिह्न शेर के हाथ में 'कमल' और गले में 'घड़ी', राउत बोले-बुरा न मानो दिवाली है

Fri, 25 Oct 2019 05:56 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Fri, 25 Oct 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena Sanjay Raut posted a cartoon tweet take a dig on Diwali
संजय राउत द्वारा ट्वीट किया गया कार्टून - फोटो : ट्विटर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को लगे झटके के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने मौजूदा समीकरणों पर कार्टून पोस्ट कर चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट कर कार्टूनिस्ट रवि के एक कार्टून को पोस्ट किया है जिसमें शिवसेना के चुनाव चिहृन शेर के गले में एनसीपी का चुनाव चिहृन घड़ी है और उसके हाथ में भाजपा का चिहृन कमल है। संजय राउत ने इसके कैप्शन में लिखा है, 'व्यंग चित्रकार का कमाल। बुरा न मानो दिवाली है।'

विज्ञापन


यह ट्वीट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि चुनावी परिणामों के बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने बयान दिया था कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस साथ आ सकते हैं। पिछले पांच साल से भाजपा बड़े भाई की भूमिका में था। शिवसेना ने कई मौकों पर अपनी नाराजगी भी जताई थी। अब भाजपा की सीटें घटने पर शिवसेना ने उस पर निशाना साधा है। अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवसेना का कहना है कि यह महाजनादेश नहीं है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं शिवसेना समर्थकों ने आदित्य ठाकरे को भावी मुख्यमंत्री के तौर दिखाते हुए पोस्टर भी लगाए। सामना में शिवसेना ने लिखा, 'महाराष्ट्र की जनता का रुझान सीधा और साफ है। अति नहीं, उन्माद नहीं वर्ना खत्म हो जाओगे, ऐसा जनादेश ईवीएम की मशीन से बाहर आया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आखिरी समय तक यह आत्मविश्वास था कि ईवीएम से केवल कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) ही बाहर आएगा। मगर 164 में से 63 सीटों पर कमल नहीं खिला।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed