{"_id":"5b5c903c4f1c1bac7d8b5288","slug":"shiv-sena-said-make-pankaja-munde-one-hour-cm-to-solve-the-maratha-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मराठा आरक्षण को हल करने के लिए पंकजा मुंडे को 1 घंटे का सीएम बनाया जाए: शिवसेना ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मराठा आरक्षण को हल करने के लिए पंकजा मुंडे को 1 घंटे का सीएम बनाया जाए: शिवसेना
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
केंद्र और महाराष्ट्र सरकार में शामिल भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने मराठा आरक्षण को लेकर अनोखी सलाह दी है। शिवसेना ने अनिल कपूर की ‘नायक’ फिल्म की तर्ज पर सूबे की महिला व बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे को एक घंटे का मुख्यमंत्री बनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
शिवसेना ने अपने मुखपत्र की संपादकीय के जरिए यह सलाह पंकजा मुंडे के उस वक्तव्य के बाद दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मराठा आरक्षण की फाइल उनके टेबल पर होती तो उसे क्षणभर में मंजूरी दे देती।
विज्ञापन
शिवसेना ने तंज कसते हुए कहा है कि पंकजा मुंडे को सर्वसम्मति से एक घंटे का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। ताकि मराठा आरक्षण की फाइल को मंजूरी दी जा सके।
विज्ञापन
पंकजा को एक घंटे का मुख्यमंत्री बनाने में कोई बाधा नहीं आएगी। वह पलक झपकते ही फाइल पर हस्ताक्षर कर देंगी और मराठा आरक्षण का मुद्दा शांत हो जाएगा।