फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena's Sanjay Raut alleges BJP trying to 'mess up' voters' list in Maharashtra with EC help News in hindi

Maharashtra: संजय राउत का BJP और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, कहा- मिलीभगत से मतदाता सूची में कर रहे गड़बड़ी

Sun, 20 Oct 2024 01:27 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 20 Oct 2024 01:27 PM IST
सार

संजय राउत ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र और झारखंड में मतदाता सूचियों में विसंगतियां हैं। उन्होंने हरियाणा में भी यही कोशिश की। हमने उन्हें लोकसभा में हराया और वे विधानसभा चुनाव में भी हार रहे हैं।
 

विज्ञापन
Shiv Sena's Sanjay Raut alleges BJP trying to 'mess up' voters' list in Maharashtra with EC help News in hindi
संजय राउत - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में यहां के राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस बीच, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने भाजपा और चुनाव आयोग को लेकर बड़ी बात कह दी। उन्होंने भाजपा पर चुनाव आयोग की मिली भगत से राज्य में मतदाता सूची से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाएगा।

विज्ञापन


भाजपा फर्जी वोट बांट रही: राउत
संजय राउत ने कहा, 'वे (भाजपा) चुनाव आयोग की मदद से मतदाता सूची में गड़बड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा करीब 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और वह उन लोगों को ढूंढ रही है, जिन्होंने महा विकास आघाड़ी को वोट दिया है और उनके स्थान पर फर्जी मतदाताओं को वोट दे रहे हैं।'
विज्ञापन


आज होगी बैठक
उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाएंगे और लोगों को बताएंगे कि देश में क्या हो रहा है। साथ ही आरोप लगाया, 'केंद्रीय मंत्री अमित शाह चुनाव के बाद भी महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मगर हम ऐसा नहीं होने देंगे। उद्धव ठाकरे ने आज एक विशेष बैठक बुलाई है और हम एक महत्वपूर्ण फैसला लेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र और झारखंड में मतदाता सूचियों में विसंगतियां हैं। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र और झारखंड की मतदाता सूची में गड़बड़ियां हैं। उन्होंने हरियाणा में भी कोशिश की। हमने उन्हें लोकसभा में हराया और वे विधानसभा चुनाव में भी हार रहे हैं।'

23 होगा पार्टियों का फैसला
इस बीच, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ एक महीने के साथ, सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी दोनों ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है, जो अपने घटकों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।राज्य में 20 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 

क्या बोले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम?
भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि सीट बंटवारे को लेकर चर्चा अंतिम चरण में है।उन्होंने कहा, 'कल हमने चर्चा के जरिये जिन सीटों पर परेशानी बनी हुई थी, उन्हें दूर किया। हम अगले दो दिनों में शेष बची सीटों को मंजूरी दे देंगे, हमने तय किया है कि जिन सीटों को मंजूरी मिली है, उनकी घोषणा उस पार्टी को अपनी सुविधानुसार करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की व्यवस्था में चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड जैसी प्रक्रियाएं लगभग समाप्त हो चुकी हैं। हमारी पहली सूची कभी भी आ सकती है।'




महाराष्ट्र में पार्टी के प्रभारी एवं कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कल कहा था कि विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर महा विकास अघाड़ी के घटक दलों के बीच बैठक हो रही है और जल्द ही इस बारे में घोषणा किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'सीटों का बंटवारा लगातार हो रहा है। हम जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed