फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena Rebel MLA Eknath Shinde son Shrikant Shinde warns Sanjay Raut to watch his mouth for controversial comment news in hindi

Maharashtra: बागी विधायकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के एकनाथ शिंदे के बेटे, संजय राउत को दे दी ये चेतावनी

Mon, 27 Jun 2022 08:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 27 Jun 2022 08:42 PM IST
सार

श्रीकांत शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र की यह संस्कृति नहीं है। जिस लहजे में राउत यह बयान दे रहे हैं, उसे पूरा राज्य देख रहा है। यह तभी होता है, जब किसी को सत्ता जाती दिखती है।  

विज्ञापन
Shiv Sena Rebel MLA Eknath Shinde son Shrikant Shinde warns Sanjay Raut to watch his mouth for controversial comment news in hindi
शिवसेना नेता संजय राउत पर एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे का हमला। - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे ने संजय राउत को चेतावनी दी है। श्रीकांत ने राउत पर उस बयान के लिए निशाना साधा है, जिसमें शिवसेना नेता ने बागियों को 'बिना आत्मा का शरीर' करार दे दिया था। उन्होंने साफ शब्दों में राउत को जुबान संभालने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


शिवसेना नेता आनंद दिघे के स्मारक पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्रीकांत ने कहा कि राउत को जुबान संभालकर बात करनी चाहिए। वे भी किसी के पिता हैं और उनका परिवार भी उनके बयानों को देख रहा है। श्रीकांत शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र की यह संस्कृति नहीं है। जिस लहजे में राउत यह बयान दे रहे हैं, उसे पूरा राज्य देख रहा है। यह तभी होता है, जब किसी को सत्ता जाती दिखती है।  
विज्ञापन


श्रीकांत शिंदे ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने उनके पिता और 15 अन्य असंतुष्ट विधायकों को दबाव में अयोग्य करार देने का नोटिस भेजा था जो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से स्पष्ट है। गौरतलब है कि न्यायालय ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष द्वारा जारी अयोग्यता नोटिस के खिलाफ शिवसेना के बागी विधायकों को राहत प्रदान करते हुए सोमवार को कहा कि संबंधित विधायकों की अयोग्यता पर 11 जुलाई तक फैसला नहीं लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, शीर्ष अदालत ने महाराष्ट्र सरकार की उस याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया, जिसमें विधानसभा में बहुमत परीक्षण नहीं कराए जाने का अनुरोध किया गया था। अदालत ने कहा कि वे किसी भी अवैध कदम के खिलाफ उसका रुख कर सकते हैं।


कल्याण से लोकसभा सांसद ने कहा, ‘‘विधानसभा में अध्यक्ष को अधिकार होते हैं। यदि कोई विधानसभा में व्हिप के खिलाफ जाता है तो उन्हें अधिकार हैं। लेकिन यह तब लागू नहीं होता जब कोई किसी बैठक में नहीं आ रहा। यह तुगलकी फरमान दबाव में जारी किया गया था और अदालत ने आज यह साफ कर दिया है।’’ श्रीकांत के पिता और वरिष्ठ शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ बगावत का नेतृत्व कर रहे हैं और उनकी अगुवाई में बड़ी संख्या में पार्टी के बागी विधायक गुवाहाटी में डेरा डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed