फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena praises Devendra Fadnavis for doing good job as Opposition leader

फडणवीस के दिल छू लेने वाले बयान पर शिवसेना ने दी शाबाशी, कहा- वह बेहतर विपक्ष की भूमिका निभा रहे

Sat, 18 Jul 2020 01:24 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 18 Jul 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena praises Devendra Fadnavis for doing good job as Opposition leader
देवेंद्र फडणवीस- उद्धव ठाकरे - फोटो : social media

शिवसेना ने शनिवार को भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह विपक्ष के नेता के रूप में प्रभावी रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। दरअसल, कोरोना काल में फडणवीस ने एक दिल छू लेने वाला बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें कोरोना होता है, तो उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाए।

विज्ञापन


शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा कि फडणवीस आज भी उतने ही युवा और जुझारू हैं जितने कि वो मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए थे। सत्तारूढ़ दल ने यह भी कहा कि फडणवीस ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य मशीनरी पर संतोष व्यक्त किया है, इससे सरकार और कोरोना वायरस रोगियों का मनोबल बढ़ा है। 
विज्ञापन



'सामना' के संपादकीय में लिखा गया कि विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस उतने ही युवा और गतिशील हैं, जितने वह राज्य के मुख्यमंत्री रहने के दौरान थे। फडणवीस का हालिया बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पार्टी के एक करीबी सहयोगी से कहा कि यदि वह कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं, तो इलाज के लिए उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार की मंत्री का दावा, भाजपा के कुछ विधायक कांग्रेस के संपर्क में

इसमें कहा गया है कि फडणवीस के इस बयान के लिए उनकी प्रशंसा की जानी चाहिए। वहीं, कुछ लोग उन्हें इस मुद्दे पर ट्रोल कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है। हम कहना चाहते हैं कि वह विपक्ष के नेता के तौर पर बेहतर काम कर रहे हैं। 


शिवसेना ने कहा है कि फडणवीस कोविड-19 राहत कार्य और स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं और उन्होंने राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया है।

संपादकीय में कहा गया है कि उनका यह कहना कि उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए, उनके इस बयान को स्टंट नहीं कहा जा सकता। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि अगर उनके साथ कुछ भी होता है तो सरकारी स्वास्थ्य मशीनरी उन्हें सुरक्षित रखेगी।

इसमें कहा गया है कि फडणवीस का यह आत्मविश्वास राज्य में सरकार और कोविड-19 रोगियों के लिए मनोबल बढ़ाने वाला है और इसके लिए उनकी प्रशंसा की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed