फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shiv sena office in parliament house alloted to eknath shinde faction lok sabha secretariat

Shiv Sena: उद्धव ठाकरे गुट को एक और बड़ा झटका, संसद में शिवसेना को आवंटित ऑफिस पर शिंदे गुट का कब्जा

Tue, 21 Feb 2023 01:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 21 Feb 2023 01:34 PM IST
सार

संसद भवन में शिवसेना को आवंटित कार्यालय भी एकनाथ शिंदे गुट को मिल गया है। लोकसभा सचिवालय ने एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना कार्यालय आवंटित करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
shiv sena office in parliament house alloted to eknath shinde faction lok sabha secretariat
Eknath Shinde, Uddhav Thackeray - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनाव आयोग द्वारा शिव सेना का नाम और चुनाव चिन्ह एकनाथ शिंदे गुट को देने के बाद उद्धव ठाकरे गुट को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल संसद भवन में शिवसेना को आवंटित कार्यालय भी एकनाथ शिंदे गुट को मिल गया है। लोकसभा सचिवालय ने एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना कार्यालय आवंटित करने का आदेश दिया है। लोकसभा सचिवालय ने अपने आदेश में कहा है कि संसद भवन का कमरा नंबर 128 शिव सेना संसदीय पार्टी को बतौर कार्यालय आवंटित किया जाता है। 

विज्ञापन

 

इससे पहले एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना का नाम, चुनाव चिन्ह और महाराष्ट्र विधानसभा में स्थित पार्टी कार्यालय पर कब्जा मिल चुका है। सोमवार को एकनाथ शिंदे ने कहा था कि वह मुंबई स्थित शिवसेना भवन और उद्धव ठाकरे गुट की अन्य संपत्तियों पर दावा नहीं करेंगे। शिंदे ने कहा कि शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह उन्हें योग्यता के आधार पर दिया गया है। बाला साहेब ठाकरे की विचारधारा हमारी संपत्ति है। हम दूसरों की संपत्ति पर निगाह नहीं रखते। शिंदे ने कहा कि करीब 76 फीसदी निर्वाचित सदस्य हमें समर्थन दे रहे हैं। हमारे पास नाम और चुनाव चिन्ह भी है। अगर चुनाव आयोग विपक्षी गुट को नाम और चुनाव चिन्ह देने का आदेश देता तो भी वह कोई सवाल नहीं उठाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मंगलवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में शिंदे गुट के विधायक, सांसद और अन्य नेता शामिल होंगे। चुनाव आयोग के फैसले के बाद जिस तरह से उद्धव ठाकरे लगातार शिंदे गुट पर हमलावर है, ऐसे में इस बैठक के जरिए एकनाथ शिंदे अपनी ताकत दिखा सकते हैं। इस बैठक में शिंदे गुट शिवसेना की नई कार्यकारिणी पर भी चर्चा कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed