फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena MP Sanjay Raut Said Leaders Of Small Political Stature Prevented Sharad Pawar From Going To The Top

राउत ने फिर लिया एनसीपी प्रमुख का पक्ष, बोले- 'छोटे नेताओं' ने डाला पवार की राह में रोड़ा

Sat, 12 Dec 2020 07:22 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: योगेश साहू Updated Sat, 12 Dec 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena MP Sanjay Raut Said Leaders Of Small Political Stature Prevented Sharad Pawar From Going To The Top
संजय राउत - फोटो : ANI

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर एनसीपी प्रमुख शरद पवार का पक्ष लिया है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से पवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का प्रमुख बनाए जाने की अटकलें तेजी से सियासी गलियारों में फैल रही हैं। इसे ही लेकर राउत ने शनिवार को कहा कि छोटे राजनीतिक कद के नेताओं ने शरद पवार को शीर्ष पर जाने से रोका।

विज्ञापन


बता दें कि आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार का जन्म दिन है। वह 80 बरस के हो गए हैं। कांग्रेस के पूर्व नेता पवार ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का गठन किया था। राउत ने नासिक में पत्रकारों से कहा कि पवार की योग्यता और गुण उनकी राजनीतिक यात्रा में एक अवरोधक बन गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छोटे कद के नेताओं को उनसे डर था और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि वह शीर्ष पर न पहुंचें। उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस में चुनाव हुए होते तो 80 फीसदी वोट पवार के पास होते।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना नेता राउत ने कहा कि पवार को बहुत पहले ही प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिलना चाहिए था। आज वह 80 वर्ष के हैं। लेकिन वह ऐसे नेता हैं जिसके लिए उम्र कोई बाधा नहीं है।

राजनीतिक दलों का सफाया नहीं किया जा सकता

कांग्रेस के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि राजनीतिक दलों का सफाया नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक समय में भाजपा के केवल दो सांसद थे।

उन अटकलों पर कि पवार संप्रग के अध्यक्ष बन सकते हैं, राउत ने कहा कि अगर महाराष्ट्र का कोई नेता कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन का प्रमुख बन जाता है, तो हमें खुशी होगी।

केंद्र सरकार दो कदम पीछे हटी तो भी उसकी प्रतिष्ठा प्रभावित नहीं होगी

दिल्ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन पर राउत ने कहा कि यदि केंद्र सरकार दो कदम पीछे हट जाएगी तो इससे उसकी प्रतिष्ठा प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि संसद में इन कानूनों पर पुन: बहस करें। समझें कि किसान इन कानूनों को निरस्त करने के लिए क्यों कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed