फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shiv sena mp sanjay raut responds on congress chief nana patole statement over congress will contest polls alone

महाराष्ट्र: कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने वाले बयान पर शिवसेना का पलटवार, संजय राउत बोले- हम भी सोचेंगे भविष्य में क्या कर सकते

Thu, 17 Jun 2021 01:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 17 Jun 2021 01:15 PM IST
सार

महाराष्ट्र में नेताओं के बयानों ने सियासी पारा को बढ़ा दिया है। कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने की बात कहकर एक विवाद को जन्म दे दिया है। ऐसे में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन  (महाराष्ट्र विकास अघाड़ी) की सरकार में सियासी संग्राम शुरू हो गया। 

विज्ञापन
shiv sena mp sanjay raut responds on congress chief nana patole statement over congress will contest polls alone
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में नेताओं की बयानबाजी ने एक बार फिर सियासी सरगर्मी तेज कर दी है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद महाविकास अघाड़ी सरकार में खलबली मच गई है। राज्य में   कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने पर शिवसेना ने कहा है कि हम भी सोचेंगे कि भविष्य में हम क्या कर सकते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, बीते दिनों नाना पटोले ने कहा था कि राज्य में कांग्रेस पार्टी अब अकेले चुनाव लड़ेगी। साथ ही नाना पटोले ने कहा था कि मुख्यमंत्री भी कांग्रेस नेता होंगे। इसपर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि  महा विकास अघाड़ी में एक दोस्त, राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि वे अकेले चुनाव लड़ेंगे। वे सरकार का हिस्सा होंगे मगर अकेले चुनाव लड़ेंगे। आप चुनाव लड़ सकते हैं। फिर बची हुई दो पार्टियां सोचेंगी कि भविष्य में वे साथ में क्या करेंगे।
विज्ञापन


नाना पटोले के बयान से बढ़ा विवाद
गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अकले लड़ेगी। अगर आलाकमान फैसला लेता है तो वह मुख्यमंत्री का चेहरा बनने को तैयार हैं। पटोले के इस बयान ने महाराष्ट्र की सियासी हलचल को बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रमुख के बयान पर सियासी हलचल तेज
गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अकले लड़ेगी। अगर आलाकमान फैसला लेता है तो वह मुख्यमंत्री का चेहरा बनने को तैयार हैं। पटोले के इस बयान ने महाराष्ट्र की सियासी हलचल को बढ़ा दी है।

शिवसेना भवन पर बुरी नजर डालने का दुस्साहस न करे कोई : राउत
शिवसेना के नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई स्थित शिवसेना भवन एक राजनीतिक दल का मुख्यालय ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान का प्रतीक है। किसी को भी इसकी तरफ बुरी नजर डालने का दुस्साहस नहीं करना चाहिए। राउत का यह बयान शिवसेना भवन के बाहर भाजपा व शिवसेना कार्यकर्ताओं की झड़प के एक दिन बाद आया है।

अयोध्या में भूमि सौदा विवाद के बारे में शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में कथित ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के खिलाफ भाजपा की युवा इकाई ने विरोध मार्च निकाला था। इसके बाद बुधवार को मध्य मुंबई के दादर इलाके में स्थित शिवसेना भवन के बाहर भाजपा और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी।


इसे लेकर राउत ने संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना भवन मराठी और महाराष्ट्र का प्रतीक है। अगर कोई परिसर पर हमले का प्रयास करेगा तो क्या मराठी मानुष और शिवसैनिक चुप रहेंगे? राउत ने कहा कि भाजपा इतने तैश में क्यों आ गई? संपादकीय में आखिर ऐसा क्या कहा था? इसमें तो आरोपों पर सिर्फ स्पष्टीकरण मांगा गया था। क्या स्पष्टीकरण मांगना इस देश में अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed