रामनवमी हिंसा पर बोले राउत: मोदी और शाह के गुजरात में मुसलमानों ने पत्थर फेंके होंगे, ये कोई मानेगा क्या?
शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अपने मुखपत्र सामना में साप्ताहिक कॉलम में रामनवमी और उसके बाद हुई हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कई राज्यों में रामनवमी एवं उसके बाद हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। विपक्षी पार्टियों के कई नेता जहां मोदी सरकार पर हमले बोल रहे हैं वहीं सरकार की तरफ की तरफ से भी पलटवार किया जा रहा है। इसी क्रम में शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अपने मुखपत्र सामना में साप्ताहिक कॉलम में रामनवमी और उसके बाद हुई हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। राउत ने कहा कि रामनवमी के दिन दस राज्यों में दंगे हुए। ये दृश्य अच्छे नहीं हैं। इससे पहले रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान सिर्फ धर्म एवं संस्कृति का ही प्रदर्शन किया जाता था। अब ऐसी शोभायात्राओं में तलवारें नचाई जाती हैं। धार्मिक विद्वेष फैलाने की कोशिश हो रही है। सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि 15 वर्षों में अखंड हिंदू राष्ट्र बनेगा। क्या यह इसकी शुरुआत है? राउत ने कहा कि धर्मांधता की आग को हवा देकर और शांति को खाक करके यदि कोई चुनाव जीतना चाहता होगा, तो वे अपने हाथों से देश के दूसरे विभाजन के बीज बोते दिख रहे हैं। देश के टुकड़े-टुकड़े हो जाएं तो भी चलेगा लेकिन धार्मिक विद्वेष फैलाकर चुनाव जीतने की ऐसी नीति भाजपा जैसी पार्टी ने खुलेआम अपनाई है।
जिन दस राज्यों में दंगे हुए, वहां जल्द ही विधानसभा चुनाव होनेवाले: राउत
राउत ने कहा कि रामनवमी के दिन जिन दस राज्यों में दंगे हुए, वहां जल्द ही विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं। इनमें झारखंड, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। रामनवमी के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गई और उस पर दूसरे समूहों द्वारा पथराव किया गया। मुंबई के मानखुर्द इलाके में भी इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। उन्होंने कहा कि देश का माहौल जानबूझकर चुनाव जीतने के लिए जिस तरह से खराब किया जा रहा है, मुझे लगता है यह देश के लिए ठीक नहीं है। दिल्ली में कल हनुमान जयंती और रामनवमी पर हमला हुआ था इससे पहले यह कभी नहीं हुआ करता था
जो मोदी और शाह का राज्य है वहां मुसलमान पत्थर फेंके होंगे, ये कोई मानेगा क्या? : राउत
राउत ने कहा कि गुजरात के साबरकांठा जिले में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित रामनवमी यात्रा पर एक अन्य समूह के लोगों ने पथराव किया। गुजरात राज्य में, जो मोदी और शाह का राज्य है और आज जिसे हिंदुत्व का गढ़ माना जाता है, उस राज्य में मुसलमान रामनवमी यात्रा पर पत्थर फेंकेंगे? ये कोई मानेगा क्या?
खरगोन में जो कुछ हुआ, उसे देखकर श्रीराम परेशान हो गए होंगे
राउत ने कहा कि मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी के अवसर पर जो हिंसा हुई उसे देखकर श्रीराम परेशान हो गए होंगे। अयोध्या में राम मंदिर की लड़ाई से जो भाग निकले वो अब राम के नाम पर तलवारें निकाल रहे हैं। इसे हिंदुत्व नहीं कहा जा सकता।
संजय राउत ने इशारे में राज ठाकरे को हिंदू ओवैसी कहा
संजय राउत से जब पूछा गया कि आपने राज ठाकरे को हिंदू ओवैसी कहा? तो उन्होंने कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन यूपी चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने जो एआईएमआईएम के ओवैसी से काम कराया वही अब महाराष्ट्र में नए हिंदू ओवैसी से करवा रहे हैं।